गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

A source of support for a poor family: Transgender

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा, समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजा हरिश्चंद्र घाट स्थित शिव मंदिर के पुजारी राजेश उर्फ झगड़ु बाबा के आकस्मिक निधन के बाद उनके गरीब एवं असहाय परिवार की मदद के लिए समाजसेविका आइशा सिंह आगे आईं.

गरीब परिवार के लिए बनीं सहारा समाज सेविका किन्नर आइशा सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
राजा हरिश्चंद्र घाट स्थित शिव मंदिर के पुजारी राजेश उर्फ झगड़ु बाबा के आकस्मिक निधन के बाद उनके गरीब एवं असहाय परिवार की मदद के लिए समाजसेविका आइशा सिंह आगे आईं. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ₹5100 नगद राशि एवं चार साड़ियां प्रदान कर आर्थिक सहयोग किया.

​इस अवसर पर आइशा सिंह ने कहा कि झगड़ु बाबा ने लगभग 40 वर्षों तक राजा हरिश्चंद्र घाट स्थित शिव मंदिर में निस्वार्थ भाव से सेवा की थी. उनके निधन से पूरे शहर ने एक समर्पित और धार्मिक व्यक्तित्व को खो दिया है. उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भविष्य में भी इस परिवार को किसी भी प्रकार की आवश्यकता होगी, तो वह हर संभव सहायता के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी.

इसके साथ ही आइशा सिंह ने डाल्टनगंज के सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और शहरवासियों से अपील की कि वे इस गरीब और असहाय परिवार की अधिक से अधिक आर्थिक मदद करें, ताकि दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल मिल सके. उन्होंने कहा कि झगड़ु बाबा की वर्षों की सेवा को देखते हुए पूरे समाज का यह नैतिक दायित्व बनता है कि सभी लोग एकजुट होकर उनके परिवार के साथ खड़े हों और हरसंभव सहयोग प्रदान करें.

यह भी पढ़ें: छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

संबंधित सामग्री

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

झारखंड

90 लाख की दो पीसीसी सड़कों का शिलान्यास, छेचा व अहीरपुरवा के ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहीरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया.

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

झारखंड

छतरपुर विधानसभा मे विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

पलामू के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए रविवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और झारखंड के वित्त मंत्री सह छत्तरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप स

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

झारखंड

सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर

बरवाडीह थाना क्षेत्र के लुहुर गैस गोदाम के समीप अपने खेत में लगे सागवान पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए.

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के कथारा ओपी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक में मोहर्रम पर्व शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.

आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

झारखंड

आगामी मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा पर्व

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चांडिल पुलिस निरीक्षक रवि कुमार