झारखंड में 10,000 करोड़ का घपला? सरयू राय ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By : Ark Sahuliyar
झारखंड में 10,000 करोड़ का घपला? सरयू राय ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है. जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय ने राज्य सरकार पर खजाने से लगभग 10,000 करोड़ रुपये गायब होने का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इतनी बड़ी राशि का कोई स्पष्ट लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं है, जो एक बड़े वित्तीय घोटाले की ओर इशारा करता है.

सरयू राय ने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में दावा किया कि पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के कार्यकाल में जब इस राशि का ऑडिट कराया गया, तब अनियमितता सामने आई. उनके अनुसार, इस मामले को लेकर विभागीय सचिवों की बैठक भी बुलाई गई, लेकिन किसी अधिकारी ने यह नहीं बताया कि यह राशि कहां गई. बाद में वर्तमान वित्त मंत्री ने भी इस मुद्दे पर बैठक की, हालांकि वहां से भी कोई ठोस या संतोषजनक जवाब नहीं मिला.

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री के सचिवों के साथ हुई बैठक का विवरण विभागीय सचिव द्वारा मुख्य सचिव को भेज दिया गया है और पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि मामला सार्वजनिक न हो. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर इस मुद्दे को दबाने की कोशिश की जा रही है. सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार के खजाने से 10,000 करोड़ रुपये आखिर गए कहां. उनके अनुसार, यह अरबों रुपये की वित्तीय अनियमितता है, जिसकी गंभीरता से जांच होना जरूरी है.

यह पहला मौका नहीं है जब सरयू राय ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हों. इससे पहले भी उन्होंने ऊर्जा विभाग की 160 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कथित रूप से गायब होने का मुद्दा उठाया था और उस मामले में भी मुख्यमंत्री से जांच की मांग की थी. फिलहाल, राज्य सरकार या संबंधित विभाग की ओर से 10,000 करोड़ रुपये के इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बनता जा रहा है और संभावना जताई जा रही है कि विपक्ष इसे विधानसभा में जोर-शोर से उठाएगा. यदि इस आरोप की जांच होती है, तो इससे न केवल राज्य की वित्तीय व्यवस्था बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- होली को लेकर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रेल मंत्री से की रांची-हटिया से 12 प्रमुख रूटों पर 'स्पेशल ट्रेन' चलाने की मांग 

 

संबंधित सामग्री

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली