देवघर उपायुक्त की अध्यक्षता में एनएचएआई से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

राजकीय श्रावणी मेला से पूर्व लंबित कार्यों को पूर्ण करने का दिया निर्देश

By : News11 Bharat
देवघर उपायुक्त की अध्यक्षता में एनएचएआई से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

शुभेंदु गुप्त/न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एनएचएआई से संबंधित परियोजनाओं से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने एनएचएआई से जुड़े निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति व पूर्व के दिए गए निर्देशों की बिंदुबार समीक्षा करते हुए देवघर बासुकीनाथ (114A) के कार्यों को श्रावणी मेला से पूर्व 25 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि मेला के दौरान वाहनों के आवागमन से श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो.

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने 114A के तहत हिंडोलावरन समीप आरओबी निर्माण कार्य को रेलवे के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए गति देने का निर्देश दिया. आगे उपायुक्त ने देवघर बाइपास परियोजना के कार्यो की समीक्षा करते हुए फारेस्ट क्लीयरेंस को लेकर डीएफओ को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. साथ ही भू-अर्जन व भु-हस्तांतरण से जुड़े कार्यों, रैयतों के बकाया मुआवजा राशि से संबंधित कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए उनके निर्माण लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य के अनुरूप मेला से पूर्व लंबित कार्य को पूर्ण करने का निदेश दिया. 

इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शैलश प्रियदर्शी, कार्यपालक अभियंता एनएचएआई, जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भाजपा को 'आतंकवाद' कहना राधाकृष्ण किशोर की राजनीतिक हताशा - ज्योतिरीश्वर सिंह

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय