चैनपुर के परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

By : News11 Bharat
चैनपुर के परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: चैनपुर के परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एक एवं दो के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय ढंग से किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई.

#कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने सरदार पटेल के जीवन एवं उनके देश की एकता में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया. उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

NSS कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश की विभिन्न रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी. उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि सच्ची सेवा भावना ही एकता का मूल आधार है.

इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक सुमंती तिर्की ने सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई, वहीं नेहा खलखो ने मंच संचालन किया.

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के अध्यापकगण, एनएसएस स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: सरदार पटेल की जयंती पर छिपादोहर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.