हादसा टला

हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत के पहिए में फंसा लोहे का टुकड़ा, बड़ी दुर्घटना टली, बिश्रा में डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन, ट्रैक

घटना के बाद बंडामुंडा से कैरेज एंड वैगन की टीम को बुलाया गया और खराबी को ठीक करने की कोशिश की गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत के पहिए में फंसा लोहे का टुकड़ा, बड़ी दुर्घटना टली, बिश्रा में डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन, ट्रैक

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चक्रधरपुर/डेस्क:हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर चक्रधरपुर रेल मंडल के बिश्रा स्टेशन पर बुधवार को 20871 हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस में एक बड़ी दुर्घटना घटने से बाल बाल बच गया. ट्रेन के पहिए में लोहे का एक टुकड़ा फंसने से व्हील फ्लैट की समस्या हुई, जिसके कारण ट्रेन को बिश्रा स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक रोकना पड़ा.

जानकारी के अनुसार ट्रेन चलने के दौरान पहिये में कोई लोहे का टुकड़ा फंस गया था, जिससे पहिया पटरी पर रगड़ खाते हुए आगे बढ़ रहा था और तेज आवाज आ रही थी. इस कारण कई जगहों पर रेल ट्रैक की ऊपरी सतह को भी नुकसान पहुंचा है.घटना के बाद बंडामुंडा से कैरेज एंड वैगन की टीम को बुलाया गया और खराबी को ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन सेमी हाई स्पीड ट्रेन को मौके पर ठीक नहीं किया जा सका. इसके बाद साउथ बिहार एक्सप्रेस से यात्रियों को उसी से राउरकेला के लिए रवाना किया गया. ट्रेन दोपहर करीब 2.50 बजे राउरकेला पहुंची.सिंगल रैक होने के कारण अप ट्रेन के लेट होने से डाउन ट्रेन भी प्रभावित हुई. राउरकेला से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुई, जिससे स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानी हुई.घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर से मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया अधिकारियों के साथ बिश्रा पहुंचे और मामले की जांच की. रेल अधिकारियों के अनुसार ब्रेक ब्लॉक चिपक जाने या ट्रैक पर लोहे जैसी कोई वस्तु आ जाने से इस तरह की घटना होती है, जिसमें पहिया पटरी पर घिसटता है और ट्रैक को भी क्षति पहुंचती है.

यह भी पढ़ें: मुसीखाप में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की धूम, जुलूस में उमड़ी भीड़, बच्चों ने गाए नात शरीफ*

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य