न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में नया वेंडिंग जोन बनाने के लिए मोरहाबादी रजिस्ट्री ऑफिस परिसर का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया. नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अधिकारियों ने मोराबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस और टैगोर हिल क्षेत्र का निरीक्षण किया. रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में नया वेंडिंग जोन विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए कई स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है.
नगर आयुक्त ने कहा- प्रस्तावित वेंडिंग जोन में नाइट मार्केट विकसित करने की भी है योजना. वेंडरों के लिए बेहतर सुविधाएं और शहर में व्यवस्थित वेंडिंग व्यवस्था को लेकर नगर निगम की कवायद तेज है.
यह भी बढ़ें: NEET पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं; दोषियों को भुगतनी होगी कड़ी सजा