प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के करौंदाजोर पंचायत अंतर्गत अंबेरा गांव में बीते देर शाम को एक जंगली भालू ने एक महिला एवं उसके सात माह के दुधमुंहे बच्ची को हमला का घायल कर दिया.जानकारी के अनुसार अम्बेरा गांव की रहने वाली महिला लालमुनि किसान अपने सात माह की बेटी अमाया किसान को लेकर गांव के ही एक दुकान से समान खरीद कर देर शाम को अपना घर वापस लौट रही थी,इस क्रम में अम्बेरा कंदागढ़ा के पास झाड़ियों से निकल कर एक भालू ने उसपर हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई और बच्ची को भी भालू ने पंजा मारकर घायल कर दिया.
भालू के हमले के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों वहां जुटे और सभी ने मिलकर भालू को वहां भगाया,घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गई,घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से घायल मां बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया.अभी दोनों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है.
घटना की सूचना वन विभाग बसिया के वनपाल लिबनूस कुल्लू को दूरभाष पर दिया गया.सूचना मिलने पर बुधवार को वनरक्षी प्रवीण तिर्की सदर अस्पताल गुमला पहुंचे और घायलों की जानकारी लिए और तत्काल वन विभाग की ओर से इलाज कराने हेतु पांच हजार रुपए नगद दिया गया एवं आगे बाकी प्रक्रिया के बाद मुआवजा राशि देने का आश्वास दिया गया.इधर वनपाल लिबनूस कुल्लू ने बताया कि अम्बेरा गांव में जंगली भालू के हमले से मां बेटी घायल हुई है,विभाग की ओर से इलाज के लिए तत्काल पांच हजार रुपए सहयोग किया गया है,आगे दोनों की जैसी स्थिति रहेगी वैसे ही वन विभाग पूरा सहयोग करेगी.
यह भी पढ़ें: गोपाष्टमी पर खोरीमहुआ में एक दिवसीय मेले का आयोजन, बारिश से फीका पड़ा उत्साह