उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन

जिले में 25 से 31 जनवरी तक होगा देवघर कॉलेज परिसर में सरस मेला - उपायुक्त

By : News11 Bharat
उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन

शुभेंदु गुप्ता/ न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क:  उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवारको पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला को लेकर राज्यस्तरीय टीम के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने सरस मेला को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि देवघर कॉलेज परिसर में 25 से 31 जनवरी तक सरस मेले का आयोजन होगा. ऐसे में मेला से जुड़े तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गयी कि पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के तहत लगभग 100 से अधिक स्टॉल लगाये जायेंगे, जिसमें स्वयं सहायता समूह की दीदियों, स्थानीय कामगारों एवं हूनरमंद समूहों द्वारा बनाये गये अपने सामानों को बेचने का एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही मेले माध्यम से एक की छत के नीचे विभिन्न राज्यों, जिला एवं देवघर के स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाया जायेगा. आगे उपायुक्त ने कहा कि सरस मेले का मुख्य उदेश्य आजीविका समूह के प्रोडक्ट को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि उनके आर्ट एण्ड क्राफ्ट से लोगों को रूबरू कराया जा सके. इसके अलावे मेले में हर दिन विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल होंगे, ताकि मेले का भव्य आयोजन किया जा सके. साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सरस मेले को हर दृष्टि से आकर्षक बनाया जाय, ताकि पहली बार देवघर में आयोजित होने वाले इस मेले को बेहतर बानाया जा सके.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त श्री रोहित सिन्हा, नजारत उपसमाहर्ता श्री शैलेष प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, उत्पाद अधीक्षक, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, अग्निशमन पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, जेएसएलपीएस के राज्यस्तरीय टीम, डीपीएम, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:  भाजपा मंडल भरनो के अध्यक्ष बनाए गये अभिषेक गुप्ता उर्फ बिट्टू, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

संबंधित सामग्री

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.