झारखंड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच इस्पात, स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास पर सहयोग को लेकर बैठक

By : Ark Sahuliyar
झारखंड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच इस्पात, स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास पर सहयोग को लेकर बैठक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की. यह भेंट रांची में दो जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री से नवीन जिंदल से हुई बातचीत को आगे बढ़ाते हुए नवीन जिंदल समूह और झारखंड सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई.

इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा और बिजली ढांचे के क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर रुचि
बैठक के दौरान इस्पात (स्टील), स्वच्छ ऊर्जा, कौशल प्रशिक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष रूप से बातचीत हुई. दोनों पक्षों ने झारखंड में सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई. नवीन जिंदल समूह ने झारखंड में इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा और बिजली ढांचे के क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर रुचि दिखाई. यह पहल भारत के कम कार्बन अर्थव्यवस्था की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अनुरूप है.

उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण को लेकर चर्चा
बैठक में मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना की सराहना करते हुए नवीन जिंदल समूह ने कौशल शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा की. इसके अंतर्गत झारखंड के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रम और क्षमता निर्माण की योजनाओं पर विचार किया गया. इसके साथ ही युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थानों की क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति बनी. यह सहयोग झारखंड में रोजगार के नए अवसर, हरित ऊर्जा, और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! फरवरी से टाटानगर के लिए चार जोड़ी ट्रेनों का होगा संचालन
 
संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई