सोनाहातू में 14वीं चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन को लेकर थाना मैदान में बैठक संपन्न

By : News11 Bharat
सोनाहातू में 14वीं चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन को लेकर थाना मैदान में बैठक संपन्न

न्यूज11  भारत

सोनाहातू/डेस्क: चौदहवीं चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन समिति की एक आवश्यक बैठक थाना मैदान सोनाहातू में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता आयोजन समिति के संरक्षक श्री श्याम कुमार महतो ने किया. बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 वीं चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन थाना मैदान सोनाहातू  में 16 फरवरी दिन सोमवार को किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग लेंगे. फरवरी महीना के तीसरा रविवार को यह प्रतियोगिता होती है लेकिन इस वर्ष तीसरा रविवार में महाशिवरात्रि और सतीघाट मेला होने के कारण 16 फरवरी दिन सोमवार को फुटबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा.

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख  एक्कावन  हजार + ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार एक लाख एक हजार + ट्रॉफी एवं तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 31000/31000 हजार+ ट्रॉफी रखा गया है. प्रवेश शुल्क 25000 रुपए रखा गया है. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सांसद गिरीडीह श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी, आजसू पार्टी के केन्द्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ0 देवशरण भगत,पुर्व मंत्री श्री राम चन्द्र सहिस,माण्डू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो, रांची जिला परिषद की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला भगत,केंद्रीय महासचिव संजय मेहता शामिल होंगे.

बैठक में मुख्य रूप से संजय कुमार महतो, सुषेण प्रामाणिक, दिलीप कुमार महतो,खंजन महतो, वीरेंद्र मुंडा, मुकेश महतो, कृष्णा महतो, अभिमन्यु महतो, रविंद्र महतो, आसाराम महतो, भागीरथ महतो, परमेश्वर महली, कामेश्वर महतो, धनेश्वर महतो, वीरेंद्र लोहरा, कालीचरण महतो, मन्टू भगत,जितेन कुम्हार,उमेश कोइरी, पुस्तम पातर, मदन महतो, इन्द्र सिंह मुंडा आदि शामिल हुए. इच्छुक प्रतिभागी टीम 9304134145 ,7250336552 एवं 6206036617 से संपर्क कर अपना स्थान सुरक्षित कर सकते है.

यह भी पढ़ें: झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई का छोटागोविंदपुर में पारिवारिक मिलन समारोह सम्पन्न

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य