घाघरा बैंक ऑफ इंडिया से सटे हॉट एंड कोल्ड बेकरी शॉप’ में भीषण चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

By : Vaibhaw Vikram
घाघरा बैंक ऑफ इंडिया से सटे हॉट एंड कोल्ड बेकरी शॉप’ में भीषण चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

पंकज कुमार/न्यूज11 भारत 

गुमला/डेस्क: घाघरा पुलिस गश्ती को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ चोरों ने रविवार की रात थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध हॉट एंड कोल्ड बेकरी शॉप को निशाना बनाते हुए चोरों ने नगद व महंगे सामानों पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित दुकानदार के अनुसार, गल्ले में रखे करीब पांच से छ हजार रुपये नकद सहित कई कीमती सामान चोरी कर लिए गए. चोरी गए सामानों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है. घटना के बाद आसपास के व्यवसायियों में रोष व्याप्त है. यह दुकान बैंक ऑफ इंडिया शाखा से बिल्कुल सटी हुई है. जिसे सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में थाने के इतने नजदीक हुई वारदात ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

थाने की नाक के नीचे वारदात, गश्ती व्यवस्था पर सवाल

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि जब थाना क्षेत्र में ही दुकानें सुरक्षित नहीं हैं, तो अन्य इलाकों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की रात्रि गश्ती केवल औपचारिकता बनकर रह गई है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की वारदातें, खुलासा अब तक अधूरा

कुछ दिन पूर्व चांदनी चौक स्थित एक श्रृंगार दुकान में भी चोरी हुई थी जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. वहीं करीब तीन वर्ष पहले पास ही स्थित जगदम्बा ज्वेलर्स में लाखों के आभूषणों की चोरी की घटना सामने आई थी. जो अभी तक खुलासा नहीं हो सका लगातार हो रही घटनाओं से व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है.

यह भी पढ़ें: धनबाद में कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.