गढ़वा में शादी से लौट रही अकेली महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में मचा कोहराम

By : News11 Bharat
गढ़वा में शादी से लौट रही अकेली महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर उतारा मौत के घाट, गांव में मचा कोहराम

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले के चिनियां थाना क्षेत्र के बेता गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. 42 वर्षीय मानती देवी, को एक अकेले हाथी ने बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के अनुसार मानती देवी अपने गांव से सटे तुरीमुंडा गांव में एक शादी समारोह के तिलक कार्यक्रम में गई थीं जहां से लौटते समय वह धान की क्यारी से होकर गुजरने वाली पगडंडी से अपने घर लौट रही थीं इसी दौरान धान के पके फसल को खा रहे जंगली हाथी ने अंधेरे में उक्त महिला अनजाने में हाथी के बिल्कुल करीब पहुँच गई.जहाँ अचानक महिला को पास देख हाथी भड़क गया और उसने पहले उसे पटक दिया, फिर उस पर चढ़कर बुरी तरह कुचल दिया. जहा महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही वन  विभाग की टीम देर रात मौके पर पहुंची. शव की हालत इतनी क्षतिग्रस्त थी कि उसे एक चादर में समेटकर चिनियां वन कार्यालय लाया गया, चिनियां पुलिस प्रशासन असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर काशिद हुसैन हुआ बबन टुडू ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर  घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में मातम छाया है. चिनियाँ थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके मे लोग लगातार जंगली हो रही हाथी की घटनाओं से दहशत में हैं और ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है. यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि आखिर कब तक भोले भाले ग्रामीण जंगली हाथियों के आतंक का शिकार होते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: पुलिस बल पर फायरिंग करने वाले आरोपी हरीश अंसारी को कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

संबंधित सामग्री

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ

कर्मा पूजा क्यों मनाई जाती है? जानें इस दिन का महत्तव और घर में बनने वाले पकवान

कर्मा पूजा क्यों मनाई जाती है? जानें इस दिन का महत्तव और घर में बनने वाले पकवान

झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के कई इलाकों में कर्मा पूजा का खास महत्व है. इस दिन खास तौर पर कर्म वृक्ष की पूजा की जाती है.