मनातू में वन विभाग–पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 5 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट

By : News11 Bharat
मनातू में वन विभाग–पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 5 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिला के मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम केदल, टोला फुलापाखा में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है. गुरुवार 4 दिसंबर 2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर लगभग 5 एकड़ में फैली अवैध अफीम की फसल को चिन्हित करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया. कार्रवाई के दौरान अफीम की खेती में उपयोग की जाने वाली सामग्री—एक सेक्शन पाइप, 125 मीटर बिजली का तार और एक डिलीवरी पाइप भी बरामद की गई. पुलिस ने बताया कि अवैध खेती में शामिल व्यक्तियों के नाम-पते की पुष्टि की जा रही है और पहचान होने पर उनके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी: प्रभारी वनपाल राजेश गुप्ता, वनकर्मी अमरेश कुमार और रंजीत कुमार, तथा मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल. पुलिस व वन विभाग ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती व तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: अररिया में शिक्षिका की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या के लिए दी गयी थी सुपारी

संबंधित सामग्री

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. 

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.