राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: डेढ़ टंगवा घाटी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सरिया लोड एक ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक चालक वाहन में ही फंस गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची तथा ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। बता दे कि उक्त ट्रक राउरकेला से सरिया लोड करके यूपी जा रहा था, उस समय उक्त घटना घटी.
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक घाटी मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
वही तीनों घायल उमेश यादव,दीपक तिवारी,रिंकू यादव महकमपुर, मैंनपूरी जिला यूपी के निवासी बताए जा रहे है
यह भी पढ़ें: बस स्टैंड से आदर्श नगर छठ घाट तक जर्जर सड़क बनेगी, विधायक ने एक माह में प्राक्कलन तैयार करने का दिया निर्देश