गांडेय प्रखंड में स्वास्थ्य मेले और फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर टास्क फोर्स की बैठक

By : News11 Bharat
गांडेय प्रखंड में स्वास्थ्य मेले और फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर टास्क फोर्स की बैठक

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय डेस्क: गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशात अंजुम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी प्रखंड स्वास्थ्य मेला, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (MDA) और एचपीवी वैक्सीनेशन की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई.

स्वास्थ्य मेला और फाइलेरिया उन्मूलन पर जोर

बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी 2026 तक प्रखंड स्तर पर भव्य प्रखंड स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा, जहाँ जनता को एक ही छत के नीचे जांच, उपचार और परामर्श की सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही, 10 से 25 फरवरी 2026 तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (MDA) को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए.

कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अबू कासिफ हसन ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी टीके से 100% आच्छादित करना लक्ष्य है. यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल), ब्रेस्ट और ओरल कैंसर जैसे गंभीर रोगों से बचाव में सक्षम है.

जन जागरूकता और समन्वय

बीडीओ निशात अंजुम ने पंचायत स्तर पर बैठकों, माइकिंग और सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया. उन्होंने मुखिया, आशा कार्यकर्ताओं और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया. वहीं, अंचलाधिकारी मो. हुसैन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को एमडीए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा.

जनप्रतिनिधियों से अपील

बैठक में उपस्थित प्रमुख राजकुमार पाठक और उप प्रमुख किशोर मुर्मू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें और आम जनमानस को इन कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करें.

 बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका तथा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के छठे दिन राजनगर पंचायत स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य