सविता बरनवाल/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया. विभिन्न स्थानों से ताजिया जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मुहर्रम की परंपराओं का निर्वहन किया. पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और सौहार्द का माहौल बना रहा.
मुहर्रम पर्व के अवसर पर हरिहरपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार महतो एवं तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा. प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति के बीच पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ.
इस दौरान तोपचांची अंचल अधिकारी नीलू तुडू , प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार और विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी भी मौजूद रहे. उन्होंने विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचकर लोगों को मुहर्रम पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी सद्भाव, भाईचारे तथा सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की.
यह भी पढ़ें: सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस