मनोज सिंह/न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: श्रीशिव साईं शनि हनुमान एवं काली मंदिर समिति द्वारा 217 लोगो को शिरडी के लिए रवाना किया गया.इस दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी पोटका विधायक संजीव सरदार समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे जहां सभी ने श्रद्धालुओं के मंगल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें विदा किया हर वर्ष बागबेड़ा लाल बिल्डिंग स्थित श्री शिव साईं शनि हनुमान एवं काली मंदिर समिति द्वारा निःशुल्क क्षेत्र के महिला पुरुष श्रद्धालुओं को शिरडी साईं दर्शन यात्रा करवाया जाता है इस वर्ष भी समिति द्वारा 217 लोगो को निःशुल्क शिरडी साईं दर्शन के लिए लाल बिल्डिंग स्थित साईं मंदिर प्रांगण से रवाना किया गया,प्रस्थान से पहले जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी एवं पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा सभी श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र भेंट कर उनके मंगल यात्रा की कामना की गई,वही हज़ारों श्रद्धालुओं ने साईं बाबा का प्रसाद भी ग्रहण किया,इस दौरान पूरा क्षेत्र साईं बाबा के जयकारे से गूंज उठा,इस दौरान मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष नरेश लाल,मुख्य संरक्षक रणजीत साव,जे एम एम नेता आस्तिक महतो,महाबीर मुर्मू,बड़े लाल दुबे,रंजन पांडे,मुकेश शर्मा,राहुल सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे
यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, भारी मात्रा में गांजा और अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार