सविता बरनवाल/न्यूज11 भारत
गोमो/डेस्क: गोमो मे अला हजरत राजा जामा मस्जिद की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ शामिल हुए. इस दौरान पूरा इलाका नारे और धार्मिक नारों से गूंज उठा. जुलूस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में जुलूस निकालकर आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया. जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे रास्ते में उत्साह व उल्लास का माहौल देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: विश्रामपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नए अत्याधुनिक कार्यालय का भव्य उद्घाटन