श्रावण मास

देवघर में कांवरियों की सेवा के लिए डाल्टनगंज से रवाना हुआ निःशुल्क शिविर, 29 जुलाई से सेवा होगी शुरू

इस निस्वार्थ सेवा अभियान में पूरे पलामू व झारखंड वासियों का हमेशा से भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
देवघर में कांवरियों की सेवा के लिए डाल्टनगंज से रवाना हुआ निःशुल्क शिविर, 29 जुलाई से सेवा होगी शुरू

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  सावन मास के पावन अवसर पर कांवरियों की निस्वार्थ सेवा के लिए 'माता हिरामणी देवी निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर' का आयोजन इस वर्ष भी देवघर के नवाडीह स्थित कांवरिया पथ पर किया जा रहा है. डाल्टनगंज से इस सेवा शिविर की टीम देवघर के लिए रवाना हो गई है, जहाँ 29 जुलाई से सावन के अंतिम दिन तक निरंतर कांवरियों की सेवा की जाएगी.

शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए  पपन अग्रवाल पमोद अग्रवाल व कंचन अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 1998 से यह सेवा शिविर निरंतर आयोजित होता आ रहा है. यह इस शिविर का 29वाँ वर्ष है. बीच में कोरोना काल के दो वर्षों और एक अन्य वर्ष किसी कारणवश शिविर का आयोजन नहीं हो सका था, जिसके चलते यह संस्था का 26वाँ प्रत्यक्ष सेवा शिविर है.

आयोजन समिति के विनोद अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, पपन अग्रवाल कंचन अग्रवाल सहित सम्पूर्ण नारनौलीय अग्रवाल परिवार, सुभाष कुमार,अग्रवाल क्लब डाल्टनगंज, व्यापार समूह एवं मित्रगण इस सेवा कार्य में तत्परता से जुटे हुए हैं.

आयोजकों ने बताया कि इस निस्वार्थ सेवा अभियान में पूरे पलामू व झारखंड वासियों का हमेशा से भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है. उन्होंने बाबा भोलेनाथ से देश, राज्य, समाज व परिवार की समृद्धि एवं तरक्की की प्रार्थना करते हुए सभी कांवरिया बंधुओं का शिविर में हार्दिक स्वागत किया है.

यह भी पढ़ें: नीलांबर-पीतांबरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह सशक्तीकरण शिविर, लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं का वितरण

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.