जिला परिषद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रामचंद्र सिंह से की मुलाकात

जिला परिषद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रामचंद्र सिंह से की मुलाकात

अधिकार एवं सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग, 7 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

जिला परिषद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रामचंद्र सिंह से की मुलाकात

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: लातेहार जिला परिषद सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को लातेहार परिषद भवन में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने यूपी और बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी जिला परिषद को पूर्ण हक़ एवं अधिकार प्रदान करने की मांग करते हुए विधायक को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा तथा आगामी विधानसभा सत्र में इसे मजबूती से उठाने की अपील की.

वार्ता के दौरान सदस्यों ने जिला परिषद की भूमिका को मजबूत करने, सुविधाओं एवं अधिकारों में वृद्धि करने, सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रस्तावित डाक बंगला निर्माण कराने, तथा जिले में होने वाले विकास कार्यों की राशि को जिला परिषद कार्य एजेंसी के माध्यम से व्यय कराने की आवश्यकता पर जोर दिया. प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट किया कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी.

height=233

मुलाकात के दौरान विधायक रामचंद्र सिंह ने जिला परिषद सदस्यों की चिंताओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मांग पत्र में उल्लेखित बिंदुओं को माननीय मंत्री तक पहुंचाया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान भी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

बैठक के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जिला परिषद ग्रामीण विकास की रीढ़ है, इसलिए इसे शक्तिशाली बनाना समय की मांग है. वहीं विधायक ने कहा कि जिला के विकास और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की लड़ाई में वे हमेशा साथ रहेंगे.

इस मुलाकात से जिला परिषद सदस्यों में सकारात्मक उम्मीद देखी गई और सभी ने जल्द निर्णय की आशा व्यक्त की.

यह भी पढ़ें: घुसपैठियों पर SC की टिप्पणी पर TMC सांसद को लगी मिर्ची, दिया विवादित बयान, उपेन्द्र कुशवाहा ने सुनाई खरी-खरी

संबंधित सामग्री

तेज रफ्तार अपाची ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; एक अन्य युवक गंभीर, पटना रेफर

बिहार

तेज रफ्तार अपाची ने साइकिल सवार 15 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, मौके पर मौत; एक अन्य युवक गंभीर, पटना रेफर

सामान खरीदकर साइकिल से घर लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

सोन नदी किनारे मारपीट में मौत के मामले में चार दोषियों की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील खारिज की

झारखंड

सोन नदी किनारे मारपीट में मौत के मामले में चार दोषियों की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील खारिज की

निचली अदालत से दोषी ठहराए गए रामबृक्ष चौधरी, लखन चौधरी, रमेश चौधरी और रामाशीष चौधरी की सजा बरकरार

मनोहरपुर के पाथरबासा टोला रेंगासाईं में घर में घुसा दुर्लभ प्रजाति का सांप

झारखंड

मनोहरपुर के पाथरबासा टोला रेंगासाईं में घर में घुसा दुर्लभ प्रजाति का सांप

काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ने में सफलता मिली

हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

झारखंड

हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

धोबेय नदी में बहाव तेज होने से हादसा, दोस्त टोटो लेकर फरार

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, बोकारो थर्मल कुरपनिया मुख्य सड़क की घटना

झारखंड

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, बोकारो थर्मल कुरपनिया मुख्य सड़क की घटना

घायल अवस्था में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया