पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजन, अपराध नियंत्रण और प्रशा...

पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजन, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक बिंदुओं की गहन समीक्षा

पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजन अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक बिंदुओं की गहन समीक्षा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक महोदया ने की. बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी), थाना प्रभारी एवं जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक का उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण की प्रभावी रणनीति तैयार करना तथा लंबित मामलों की समीक्षा करना था.

 आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी

आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की भी समीक्षा की गई.

 साइबर अपराध पर नियंत्रण

बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विशेष टीम गठित करने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया.

मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध अभियान

मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं खेती को समाप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा NDPS Act की धारा-47 के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों को अवैध अफीम/पोस्त खेती की सूचना समय पर पुलिस को देने हेतु निर्देशित करने पर चर्चा की गई.

आई-रेड एवं पोस्ता विनिष्टीकरण की समीक्षा

आई-रेड के अंतर्गत लंबित मामलों की स्थिति एवं अवैध अफीम/पोस्ता की खेती के विनिष्टीकरण के पश्चात की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए.

महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं संवेदनशील मामलों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया गया.

थाना स्तर पर जवाबदेही एवं जनसंपर्क

सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिस पर विश्वास मजबूत करने के निर्देश दिए गए.

अपराध समीक्षा एवं लंबित मामलों का निष्पादन 

जिले में हत्या, लूट, डकैती, दहेज हत्या, महिला अपराध एवं साइबर अपराध की विस्तृत समीक्षा की गई. पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा निर्देश दिया गया कि चार वर्ष से अधिक पुराने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए.

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक महोदया ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन

संबंधित सामग्री

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.

BRICS समिट में भी

देश-विदेश

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS 2026 समिट में PM मोदी ने किया 'TROIKA' का जिक्र, विश्व की राजनीति में क्यों चर्चा में है 'RIC' संवाद ?

BRICS समिट: सर्वसम्मति से मंजूर हुई संयुक्त घोषणापत्र, सभी सदस्य देशों की बनी सहमति, INDIA की बड़ी कूटनीतिक जीत

देश-विदेश

BRICS समिट: सर्वसम्मति से मंजूर हुई संयुक्त घोषणापत्र, सभी सदस्य देशों की बनी सहमति, INDIA की बड़ी कूटनीतिक जीत

BRICS समिट में शामिल देशों के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखे गए नई दिल्ली घोषणा 2026 सर्वसम्मति से मंजूर हुई.