ठंड से राहत के लिए रेलवे आरओएच विभाग का सराहनीय प्रयास, जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

ठंड से राहत के लिए रेलवे आरओएच विभाग का सराहनीय प्रयास, जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

ठंड से राहत के लिए रेलवे आरओएच विभाग का सराहनीय प्रयास जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  रेलवे आरओएच विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा जन सहयोग कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. आरओएच इंचार्ज जुगनू दास के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के केचकी, कुचिला समेत कई गांवों के 50 से अधिक जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया.कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान अपना अधिकार अपना सम्मान मंच के संस्थापक शशि शेखर, केचकी पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता सह वार्ड सदस्य जय शंकर सिंह, रोजगार सेवक कमलेश कुमार सिंह, शशि सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

इस अवसर पर अपना अधिकार अपना मंच के संस्थापक और जिला परिषद के प्रतिनिधि शशि शेखर ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और इस कर में रेलवे के अधिकारियों की भागीदारी काफी सराहनीय है जो प्रत्येक वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का अपने निजी पैसे से आयोजन कर  समाज में भागीदारी निभाने का काम कर रहे हैं.  वार्ड सदस्य जय शंकर सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के उद्देश्य से रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय, सार्थक एवं प्रेरणादायक है. ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज के कमजोर वर्गों को बड़ी राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें: पलामू के वृद्ध खैरा में मकर संक्रांति पर सजेगा ऐतिहासिक मेला, प्रेसवार्ता कर एनबी सिंह ने दी विस्तार से जानकारी

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए