अवैध कब्जे पर पुराना बाजार में क्लब और दुकान सील, नगर निगम की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप

By : News11 Bharat
अवैध कब्जे पर पुराना बाजार में क्लब और दुकान सील, नगर निगम की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  धनबाद नगर निगम ने अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए पुराना बाजार निवासी उपेंद्र सिंह के क्लब और उससे सटी एक अन्य दुकान को सील कर दिया है. उपेंद्र सिंह पर नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने का आरोप था. शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था.

उपायुक्त के निर्देश के आलोक में नगर निगम द्वारा की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पुराना बाजार स्थित हरिसभा मंदिर और प्रभात होटल के मध्य स्थित भूमि नगर निगम की है, जिस पर उपेंद्र सिंह द्वारा अवैध रूप से क्लब और दुकान का निर्माण किया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम ने 24 दिसंबर को विभागीय नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण को खाली करने का निर्देश दिया था.

आरोप है कि नोटिस मिलने के बावजूद उपेंद्र सिंह ने भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया. बल्कि निगम की कार्रवाई से बचने के लिए शनिवार को कथित रूप से चोरी-छिपे क्लब और हरिसभा मंदिर की दीवार को तोड़ दिया गया, ताकि अवैध रूप से कब्जाए गए भूखंड को मंदिर परिसर का हिस्सा दर्शाया जा सके. इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम ने मामले को गंभीर अपराध मानते हुए तत्काल संज्ञान लिया.

शनिवार की सुबह नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और चल रहे निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाया गया. नगर निगम के अधिकारियों ने नोटिस जारी होने के बाद निर्माण स्थल से छेड़छाड़ को नियमों का घोर उल्लंघन बताते हुए सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया. इसके बाद निगम के वरीय पदाधिकारी द्वारा उपेंद्र सिंह के क्लब और दुकान को तत्काल सील करने का आदेश जारी किया गया.

शनिवार की दोपहर नगर निगम के पदाधिकारी अनिल कुमार बैंक मोड़ थाना की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सरकारी आदेश के आलोक में कार्रवाई करते हुए क्लब और उससे सटे एक दुकान को सील कर दिया गया.  इस कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. बता दें कि  क्लब और दुकान का संचालन अवैध कब्ज़ा के जरिये उपेंद्र सिंह द्वारा किया जा रहा था.

नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई की चर्चा बनी हुई है. निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: मृतक के परिजनों से मिले भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष, शोक प्रकट कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार