सिमडेगा में मुंशी ले रहा था 5000 रुपये रिश्वत, ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

By : Ark Sahuliyar
सिमडेगा में मुंशी ले रहा था 5000 रुपये रिश्वत, ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सिमडेगा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), रांची ने गृहरक्षक वाहिनी कार्यालय के मुंशी श्याम कुमार गुप्ता को 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को गृहरक्षक वाहिनी कार्यालय परिसर से की गई. जानकारी के अनुसार, शाहपुर डीपा टोली निवासी बोनिफास डुंगडुंग (37) ने एसीबी को लिखित शिकायत दी थी कि मुंशी श्याम कुमार गुप्ता उनसे ड्यूटी से संबंधित कमान-पत्र निर्गत करने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है. शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इंकार करते हुए मामला ब्यूरो के पास पहुँचाया.

एसीबी ने आवेदन का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई. इसके बाद ACB ने रांची थाने में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7(ए) के तहत कांड संख्या 21/25, दिनांक 1 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज किया. सत्यापन रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने 45 वर्षीय श्याम कुमार गुप्ता, पिता स्व. रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, निवासी बोलबा, सिमडेगा, को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

ये भी पढ़ें- बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि का प्रस्ताव-हेमंत सरकार की जनविरोधी सोच का ताज़ा नमूना: प्रतुल शाहदेव

 

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.