हाईवा की चपेट में आने से तीस वर्षीय व्यक्ति की मौत, आक्रोश में तीन घंटे डीवीसी तुबेद कोयला ट्रांसपोर्टिंग मार्ग जाम

By : News11 Bharat
हाईवा की चपेट में आने से तीस वर्षीय व्यक्ति की मौत, आक्रोश में तीन घंटे डीवीसी तुबेद कोयला ट्रांसपोर्टिंग मार्ग जाम

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क:  सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोल माइंस में चलने वाली हाईवा की चपेट में आने से राजू टाना भगत (30) की मौत हो गई. मृतक बालूमाथ के उलातू निवासी शाहदेव टाना भगत का पुत्र था. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुरूप नदी टोला स्थित मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिसके कारण वाहनों का आवागमन घंटों ठप रहा स्थानीय ग्रामीण रामसहाय टाना भगत, सुका टाना भगत, महेंद्र टाना भगत, रामचंद्र टाना भगत, राम टाना भगत, मनेश्वर टाना भगत ने बताया कि मृतक राजू अपने रिश्तेदार के घर आया था. टहलने के लिए बाहर निकला. इसी दौरान कोल साइडिंग में चलने वाली तेज रफ्तार हाईवा ने उसे धक्का मार दिया. जिससे वह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया.

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर दिया. परिजनों का कहना है कि राजू ही परिवार का एकमात्र सहारा था. वे दस लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने मांगें पूरी होने तक जाम खत्म न करने की चेतावनी दी थी. इधर, जाम की सूचना पर प्रभारी सदर थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे. इसके बाद ट्रांसपोर्टिंग कंपनी प्रतिनिधियों ने एक लाख रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये प्रतिमाह सहायता देने के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम हटाया गया.

थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने कहा कि जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे. कंपनी के द्वारा मुआवजा के आश्वासन के बाद जाम हटा दिया गया है. परिजनों के आवेदन पर हाईवा पर करवाई की जाएगी. बता दे की डीवीसी टुबिडी कोल माइंस द्वारा आए दिन इस तरह की घटनाएं निरंतर घट रही है पर जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रित चलने वाली हाईवे पर किसी प्रकार का कोई नकल नहीं कसा जा रहा है कहीं ना कहीं यह प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह दुर्घटनाएं हो रही है और इसका शिकार आम लोग हो रहे हैं अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पर कब गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेती है.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा: बारूद क्रिकेट क्लब स्क्वायड क्रिकेट क्लब को पराजित कर लीग अंडर 16 की बना विजेता

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य