चक्रधरपुर के केनके प्राथमिक विद्यालय में 77वें वन महोत्सव का भव्य आयोजन: विधायक ...

पर्यावरण संरक्षण

चक्रधरपुर के केनके प्राथमिक विद्यालय में 77वें वन महोत्सव का भव्य आयोजन: विधायक सुखराम उरांव ने किया पौधरोपण

पर्यावरण में आ रहे बदलाव और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए पौधरोपण ही सबसे प्रभावी उपाय - विधायक

चक्रधरपुर के केनके प्राथमिक विद्यालय में 77वें वन महोत्सव का भव्य आयोजन विधायक सुखराम उरांव ने किया पौधरोपण

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत केनके पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सामाजिक वानिकी प्रमंडल, चाईबासा द्वारा 77वें वन महोत्सव कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया. इस अवसर पर चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.

विद्यालय परिसर पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से विधायक का भव्य स्वागत किया. इसके पश्चात विधायक सुखराम उरांव ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया. समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

वन महोत्सव के दौरान विधायक सुखराम उरांव, डीएफओ आदित्य नारायण और आरएफओ जितेंद्र कुमार प्रसाद ने विद्यालय प्रांगण में फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र सबसे प्रभावी उपाय : विधायक 

पौधारोपण के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा, पर्यावरण में आ रहे बदलाव और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए पौधारोपण ही एकमात्र सबसे प्रभावी उपाय है. पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ हवा एवं शुद्ध वातावरण के लिए इनका होना अत्यंत आवश्यक है. केवल पौधे लगाना ही हमारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि एक अभिभावक की तरह उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. हमें पौधारोपण को एक सरकारी कार्यक्रम न मानकर हर घर का जन-अभियान बनाना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम एक हरा-भरा और सुरक्षित भविष्य सौंप सकें.

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं वक्ताओं ने ग्रामीणों तथा छात्र-छात्राओं को वनों के संरक्षण, वृक्षारोपण के लाभ और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के प्रति विस्तार से जागरूक किया.इस अवसर पर स्थानीय मुखिया श्याम सिंह मुंडा, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, कई प्रतिष्ठानों की जांच

संबंधित सामग्री

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

झारखंड

घाघरा की नौवडीहा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दीपक कुमार महली कोषाध्यक्ष बने दीनदयाल चौरसिया

बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियों, पूजा व्यवस्था, आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

झारखंड

जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए हुई अहम बैठक, बनाया जाएगा नया रोस्टर

जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा के लिए अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्रबंधन और सभी सुरक्षा के संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

झारखंड

गिरिडीह: खंडोली में बड़ा नाव हादसा, अचानक पलटी पर्यटकों से भारी नाव 

पर्यटकों को नौका विहार करा रही नाव अचानक पलट गई.

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

झारखंड

खूंटी: पंगुरा के जंगल में मिला गर्भवती युवती का शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

युवती की धारदार हथियार से हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

झारखंड

रांची: हार्ट का चेकअप कराने रिम्स पहुंचे वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

मंत्री ने कहा कि हार्ट की बेचैनी को कभी भी गैस समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.