न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारत के संविधान के लागू होने के 75वें वर्ष (प्लैटिनम जुबिली वर्ष) के अवसर पर आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को रांची जिला में भी संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया. जिला प्रशासन रांची द्वारा समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित पोर्टिको क्षेत्र में एक औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रांची, सौरभ भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्ता, रामनारायण सिंह, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सुदर्शन मुर्मू, परियोजना निदेशक ITDA, सह जिला कल्याण पदाधिकारी, संजय कुमार भगत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, मोनी कुमारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, डॉ. सुदेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रामगोपाल पांडेय, एल.आर. डी.सी., मुकेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, राजेश कुमार साहू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, उर्वशी पांडेय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सुरभि सिंह एवं जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे.
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि “भारतीय संविधान न केवल एक दस्तावेज है, अपितु यह हमारी लोकतांत्रिक परंपरा, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का जीवंत प्रतीक हैं. संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों को हमें अपने दैनिक कार्यों में आत्मसात करना चाहिए.”
यह भी पढ़े: कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस, बाबा भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि