हेमंत सरकार के 7 साल, पलामू में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला, जनता त्रस्त --देवेश तिवारी

By : News11 Bharat
हेमंत सरकार के 7 साल, पलामू में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला, जनता त्रस्त --देवेश तिवारी

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  भारत सरकार के ग्रामीण विकास  मंत्रालय सह राज्य स्तरीय दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी ने प्रेस वर्ता कर झारखंड सरकार पर जम कर निशाना सधा उन्होंने कहा कि  ​झारखंड में अपराध और भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि आम जनता अब भय और असुरक्षा के साये में जीने को मजबूर है. हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, जिससे राज्य की प्रशासनिक और नैतिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. पलामू जिला, जिसकी पहचान कभी अपनी प्राकृतिक संपदा से थी, आज बढ़ते अपराध के कारण राष्ट्रीय स्तर पर नकारात्मक चर्चा का केंद्र बन गया है. जिले में साक्षरता, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है, जबकि सत्ता के संरक्षण में अपराधियों और भू-माफियाओं का मनोबल सातवें आसमान पर है. युवाओं को शिक्षा और अवसर देने के बजाय संगठित अपराधी उन्हें अवैध गतिविधियों की ओर धकेल रहे हैं, जिससे पलामू का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है.

सरकारी तंत्र में दोहरे मापदंड और भेदभाव का आलम यह है कि जहां एक ओर पांकी के सैकड़ों छात्रों और हाल ही में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों का भविष्य प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ गया, वहीं दूसरी ओर रसूखदारों के लिए नियमों को ताक पर रखकर विशेष परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. स्थानीय भाषाओं—भोजपुरी और मगही—को JTET की नियमावली से बाहर रखना पलामू की सांस्कृतिक पहचान पर सीधा प्रहार है. भ्रष्टाचार का आलम यह है कि प्रखंड से लेकर जिला कार्यालयों तक बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता. इसके साथ ही, जिले की सड़कों पर हर दिन हो रही मौतें प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर करती हैं. वर्ष 2019 से 2026 तक पलामू में एक भी नया स्कूल या अस्पताल न बनना यह साबित करता है कि विकास की बातें केवल कागजों तक सीमित हैं और धरातल पर केवल विनाश और बदहाली है.

यह भी पढ़ें: घाघरा और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा घाघरा सिटी हॉस्पिटल - सिविल सर्जन शंभु चौधरी

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित