न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची स्थित रिम्स में आज गवर्निंग बॉडी (GB) की 64वीं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी करेंगे. इस बैठक को रिम्स के विकास की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई बड़े और दूरगामी फैसले लिए जाने की संभावना हैं. जानकारी के मुताबिक, बैठक में रिम्स में नए ओपीडी-आईपीडी भवन के निर्माण को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा. इसके अलावा 6 नए विभाग शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी.
यह भी पढ़े: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का दूसरा दिन आज, वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव पेश करेंगे 2026-27 का बजट