अपराध

'ऑपरेशन प्रहार' के तहत तरहसी में दुकान से 490 ग्राम गांजा बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ लेस्लीगंज के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
'ऑपरेशन प्रहार' के तहत तरहसी में दुकान से 490 ग्राम गांजा बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत तरहसी थाना क्षेत्र के तिरौंधा गांव में चलाए गए अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक दुकान पर छापेमारी कर 490 ग्राम गांजा बरामद करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

एसडीपीओ कार्यालय लेस्लीगंज में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि 23 अगस्त 2026 को शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया कि तिरौंधा निवासी अंकित कुमार सिंह (19 वर्ष), पिता दिलीप सिंह, अपनी दुकान में गांजा रखकर अवैध खरीद-बिक्री करता है.

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ लेस्लीगंज के नेतृत्व में तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन और पुलिस बल ने तिरौंधा स्थित दुकान पर त्वरित छापेमारी की. तलाशी के दौरान दुकान से एक काले रंग की पॉलिथीन में छिपाकर रखा गया 490 ग्राम गांजा (मादक पदार्थ) बरामद किया गया.
पुलिस ने मौके से ही आरोपी अंकित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया और बरामद गांजे को जब्त करते हुए आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह के सिंहधोपवा नदी पर पुल निर्माण के लिए 2.17 करोड़ की निविदा जारी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य