ट्रेन के महिला कोच से 35 जीवित कछुए बरामद, कीमत करीब 3.50 लाख.

ट्रेन के महिला कोच से 35 जीवित कछुए बरामद, कीमत करीब 3.50 लाख.

ट्रेन के महिला कोच से 35 जीवित कछुए बरामद कीमत करीब 350 लाख

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  धनबाद मंडल में ऑपरेशन WILEP के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 13010 योगनगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस के महिला कोच से लावारिस हालत में Indian Flapshell (Lissemys punctata) प्रजाति के 35 जीवित कछुए बरामद किए. बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है.

घटना बुधवार को उस समय सामने आई जब वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर RPF पोस्ट धनबाद की टास्क टीम प्लेटफॉर्म पर नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन के गार्ड ब्रेक से सटे महिला कोच में कछुओं की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर ट्रेन के रुकते ही कोच की जांच की, जहां सीट के नीचे तीन कपड़े के थैले लावारिस अवस्था में मिले. आसपास की महिला यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने इन थैलों पर अपना दावा नहीं किया.

संदेह के बाद जब थैलों को खोला गया तो उनमें जूट के बोरे में रखे 35 जीवित कछुए मिले. RPF टीम ने सभी कछुओं को जब्त कर पोस्ट लाया और वन विभाग को सूचना दी. बाद में वन विभाग की टीम पोस्ट पहुंची और कछुओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन क्षेत्र पदाधिकारी, धनबाद को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में चान्हों कांग्रेस प्रखंड मंच मोर्चा की अहम बैठक संपन्न
 
संबंधित सामग्री

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

झारखंड

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

गोविन्दपुर एफ पंचायत भवन में आमसभा कर निर्णय, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन,  2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

झारखंड

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन, 2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन