ट्रेन के महिला कोच से 35 जीवित कछुए बरामद, कीमत करीब 3.50 लाख

ट्रेन के महिला कोच से 35 जीवित कछुए बरामद, कीमत करीब 3.50 लाख

ट्रेन के महिला कोच से 35 जीवित कछुए बरामद कीमत करीब 350 लाख

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद मंडल में ऑपरेशन WILEP के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस के महिला कोच से लावारिस हालत में Indian Flapshell (Lissemys punctata) प्रजाति के 35 जीवित कछुए बरामद किए. बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है.

घटना बुधवार को उस समय सामने आई जब वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर RPF पोस्ट धनबाद की टास्क टीम प्लेटफॉर्म पर नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन के गार्ड ब्रेक से सटे महिला कोच में कछुओं की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर ट्रेन के रुकते ही कोच की जांच की, जहां सीट के नीचे तीन कपड़े के थैले लावारिस अवस्था में मिले. आसपास की महिला यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने इन थैलों पर अपना दावा नहीं किया.

संदेह के बाद जब थैलों को खोला गया तो उनमें जूट के बोरे में रखे 35 जीवित कछुए मिले. RPF टीम ने सभी कछुओं को जब्त कर पोस्ट लाया और वन विभाग को सूचना दी. बाद में वन विभाग की टीम पोस्ट पहुंची और कछुओं को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वन क्षेत्र पदाधिकारी, धनबाद को सौंप दिया.

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की अगुवाई में चान्हों कांग्रेस प्रखंड मंच मोर्चा की अहम बैठक संपन्न
 
संबंधित सामग्री

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड 

बिहार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड 

खूंटी के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र में अपहरण मामले का उत्भेदन, छह अभियुक्त भेजे गए जेल

झारखंड

खूंटी के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र में अपहरण मामले का उत्भेदन, छह अभियुक्त भेजे गए जेल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची शहर का किया औचक निरीक्षण, DC मंजूनाथ भजंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर

बिहार

भागलपुर: कान पकड़कर 101 बार उट्ठक-बैठक की सजा से छात्रा बेहोश, हालत गंभीर