न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जहां एक तरफ सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान देकर सभी का ध्यान अपने तरफ केंद्रित किए हुए हैं. वहीं उन्होंने एक ऐसे महंगे इंजेक्शन को मंजूरी देकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. उनकी इस मंजूरी से सभी कोई खुश हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह मामला गिरीडीह की है. जहां एक बच्ची दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है और उसके इलाज के लिए बच्ची को 15 करोड़ का इंजेक्शन लगना काफी आवश्यक है. जिसे लेकर बच्ची के माता-पिता ने हेमंत सरकार से गुहार लगाई थी.
वहीं हेमंत सरकार ने उनके फ़रियाद को सुनकर इस महंगे इंजेक्शन को मंजूरी दे दी है. बच्ची के मां-बाप ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सब कुछ बेच देते तब भी इलाज संभव नहीं था. दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची का नाम यामिका पटेल है. यामिका पटेल को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 नामक बीमारी हो गई है. इस बीमारी से निजाद पाने के लिए उसे करीब 15 करोड़ रुपये के इंजेक्शन लगाने की जरूरत थी. जिसे अब मंजूरी मिल गई है और अब यामिका पटेल को यह इंजेक्शन लगा दी जाएगी और बच्ची की जान बच जाएगी.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, बच्ची को हुई इस दुर्लभ बीमारी के बारे में विशेष डॉक्टरों की टीम के द्वारा बताए जाने के बाद बच्ची के माता-पिता पैसे और मदद की तलाश में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के पास पहुंचे. जहां उन्होंने इस दुर्लभ बीमारी के बारे में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जानकारी दी. जानकारी प्राप्त के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हम बच्ची के बेहतर स्वास्थ के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. इसके बाद मंत्री इरफान अंसारी ने इस पूरे मामले की जानकारी सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन को दी. जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट में इस बड़े रकम को मंजूरी दे दी.
साथ ही मंत्री इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि अब झारखंड में इलाज के अभाव में कोई परिवार अपने बच्चे को नहीं खोएगा. सरकार अपने राज्य के जनता के साथ खड़ी है और हर जरुरतमंद के जरूरत को पूरा भी करेगी. सरकार के इस फैसले से यामिका के परिवार के सदस्य भावुक हो गए. उनकी आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी बड़ी मदद मिलेगी और वे अपनी बच्ची को बचा पाएंगे.
यह भी पढ़ें: सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मचारी के बकाया भुगतान में घूसखोरी का खुलासा, सुबह से जाल बिछाकर देर रात को की गई कार्रवाई