न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 14 हो गई है. CID थाना कांड संख्या 16/26 में 3 आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं, जिनमें उमेश कुमार, बुद्धेश्वर भगत और रमेश कुमार शामिल हैं. सीआईडी ने इससे पहले इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा था. ताजा कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी ने मामले की जांच और तेज कर दी है. सीआईडी पूरे प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जांच एजेंसी इस बात का भी पता लगा रही है कि कथित अनियमितताओं में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा उनकी भूमिका क्या रही.
14वीं JPSC अनियमितता मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार
14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
संबंधित सामग्री
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति
साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश
साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी
विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम
युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार
महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित
धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया