कोर्ट न्यूज

14 जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी पवन कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, अगली सुनवाई 25 अगस्त को

22 अगस्त को याचिका दाखिल कर याचिकाकर्ता ने कोर्ट से अग्रिम राहत की गुहार लगाई थी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
14 जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी पवन कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, अगली सुनवाई 25 अगस्त को

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: 14 जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी पवन कुमार सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई.. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में यह सुनवाई हुई. इस केस में अब अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी. 22 अगस्त को याचिका दाखिल कर याचिकाकर्ता ने कोर्ट से अग्रिम राहत की गुहार लगाई थी. 14th जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले को लेकर सीआईडी ने 21 जुलाई को कार्रवाई शुरू की है. जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी कर दस्तावेजों का जखीरा बरामद किया गया था. अब तक इस मामले में दो दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो  चुकी है. तत्कालीन अध्यक्ष एल खियांग्ते भी जेल में बंद हैं. मामले में सीआईडी की जांच और कार्रवाई जारी है. इस फर्जीवाड़े का किंगपिन अभय तिवारी है और सीआईडी की रिमांड पर है. जिससे पूछताछ चल रही है. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र के 10th माइलस्टोन रिसोर्ट से मीटिंग कर निकल रहे निखार को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.