12 वर्षों की मेहनत का मिला सम्मान: अरुण कुमार पांडे बने कांग्रेस के जिला महासचिव

By : Vaibhaw Vikram
12 वर्षों की मेहनत का मिला सम्मान: अरुण कुमार पांडे बने कांग्रेस के जिला महासचिव

पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
घाघरा कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए घाघरा प्रखंड के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार पांडेय को गुमला जिला महासचिव नियुक्त किया है. वहीं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता कृष्णा लोहार को भी महासचिव की  जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

अरुण कुमार पांडेय  लगातार 12 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी के घाघरा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, मेहनत और सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अरुण कुमार पांडे और कृष्णा लोहार को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की. कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी.

मेरे लिए पद नहीं कार्यकर्ताओं का विश्वास सबसे बड़ी ताकत: अरुण कुमार पांडेय 
इस मौके पर अरुण कुमार पांडे ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी लगन, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. इस मौके पर बधाई देने वालों में शिवकुमार भगत बॉबी भगत महेश कुजूर रमेश जयसवाल पुष्पलता दुबे आदित्य भगत शहजाद खान गुंदर महली जेवियर लकड़ा संदीप मिंज घुड़ा उरांव सुरेश सिंह साहित्य कार्यकर्ता ने बधाई दी.

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार