टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षे...

विशेष गहन पुनरीक्षण

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

टुंडी बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 1998317 ईएफ का वितरण

अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) कार्यक्रम में टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा में 100% ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन हो गया है. 

वहीं टुंडी व बाघमारा सहित धनबाद जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19 लाख 98 हजार 317 ईएफ का वितरण किया गया है. जबकि 12 लाख 59 हजार 373 (60%) ईएफ का डिजिटाइजेशन हो गया है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि टुंडी विधानसभा में 3,24,714 तथा बाघमारा विधानसभा में 3,01,443 (100%) ईएफ का वितरण हो गया है. वहीं सिंदरी विधानसभा में 364977, निरसा में 331489, धनबाद में 424782 तथा झरिया विधानसभा में 250912 ईएफ का वितरण हो गया है.

ईएफ डिजिटाइजेशन के बारे में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी 6 विधानसभा में अब तक 60% डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है. जिसमें निरसा में 237804, सिंदरी में 256578, टुंडी में 225998, बाघमारा में 192660, धनबाद में 206898 तथा झरिया विधानसभा में 139435 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है. 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ईएफ वितरण के बाद अब उसके डिजिटाइजेशन पर पूरा ध्यान केन्द्रित है. उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से गणना प्रपत्र सही ढंग से भरकर समय पर बीएलओ को पास जमा कराने तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

संबंधित सामग्री

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को लिखा पत्र

झारखंड

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को लिखा पत्र

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को पत्र लिखा है. 

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 10 गिरफ्तारी 

झारखंड

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 10 गिरफ्तारी 

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

झारखंड

रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन रक्षक के तहत प्राप्त विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया.

BREAKING: प्रल्हाद जोशी को मिला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार 

देश-विदेश

BREAKING: प्रल्हाद जोशी को मिला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार 

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹4 लाख की रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

झारखंड

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹4 लाख की रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है.