राजनगर सीएचसी में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मृत्यु मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद व DC

सरकारी प्रावधान के तहत ₹4 लाख एवं ₹20 हजार का चेक प्रदान किया गया

By : News11 Bharat
राजनगर सीएचसी में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मृत्यु मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद व DC

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेरमा पंचायत के हाथीसिरिंग गांव निवासी स्व. बिनीता बानरा के निधन उपरांत आज माननीया सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा माझी एवं उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह द्वारा सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की गई. इस दौरान परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत ₹4 लाख मुआवजा राशि तथा ₹20 हजार की तत्काल सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया. प्रशासन की ओर से मानवीय संवेदनाओं के तहत परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया.

इस दौरान माननीया सांसद ने कहा कि एक मां की असामयिक मृत्यु के बाद परिवार एवं बच्चों ने जो अपूरणीय क्षति झेली है, उसकी भरपाई संभव नहीं है. सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सहायता राशि परिवार को आर्थिक संबल उपलब्ध कराने एवं कठिन परिस्थिति में सहयोग देने का एक प्रयास है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, दुर्व्यवहार अथवा कर्तव्य में कोताही स्वीकार्य नहीं होगी. प्राप्त शिकायतों के आलोक में संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है. साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर कार्यसंस्कृति, जवाबदेही एवं आमजनों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों (दो बेटियों) की शिक्षा निरंतर जारी रखने हेतु आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार आगे आवासीय विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने की दिशा में पहल की जाएगी. साथ ही आश्रित पति को निकटवर्ती स्वास्थ्य उपकेंद्र में आउटसोर्सिंग के माध्यम से योग्यतानुसार रोजगार से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि बीमा/इंश्योरेंस से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत नियमानुसार संबंधित राशि भी परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी.

मौके पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों एवं सहिया दीदियों द्वारा संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम की कार्यशैली एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गईं. इस पर उपायुक्त द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिन कर्मियों के कार्य में सुधार की आवश्यकता है, उनके स्थानांतरण सहित आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के नागरिकों का स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर श्री मलय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, एमओआईसी राजनगर, पुलिस पदाधिकारी एवं चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: संगठन को धार देने की तैयारी, डुमरी के दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा की बैठक संपन्न, कमेटी का विस्तार करना मुख्य उद्देश्य

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित