गोईलकेरा में पहाड़डीहा में दो बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हलचल, स...

स्वास्थ्य महकमा

गोईलकेरा में पहाड़डीहा में दो बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हलचल, सिविल सर्जन ने लिया जायजा

लगातार दूसरे दिन मेडिकल कैंप, 103 लोगों की जांच, 5 मलेरिया पॉजिटिव

गोईलकेरा में पहाड़डीहा में दो बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हलचल सिविल सर्जन ने लिया जायजा

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के पहाड़डीहा गांव में दो बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी और सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. शिवचरण हांसदा खुद गांव पहुंचे और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया.

गांव में पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

अधिकारियों ने गांव में चल रही चिकित्सा व्यवस्था को देखा और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बरसात में फैलने वाली बीमारियों से बचाव, समय पर इलाज और निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया.

दूसरे दिन भी लगा स्वास्थ्य शिविर

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में लगातार दूसरे दिन मेडिकल कैंप लगाया गया. कैंप में कुल 103 ग्रामीणों की जांच की गई. साथ ही संदिग्ध मरीजों के रक्त के नमूने भी लिए गए. जांच में 5 लोग मलेरिया से संक्रमित पाए गए, जिनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया. बच्चों में पीलिया के लक्षणों की भी जांच की गई.

कैंप में गोइलकेरा सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयश्री किरण सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. इस दौरान 75 घरों में 100 मच्छरदानियों का वितरण किया गया. स्वास्थ्य टीम ने लोगों को मलेरिया, टाइफाइड, पीलिया और अन्य बरसात जनित रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक किया.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पहाड़डीहा में मंगलवार को अरनेश किस्कू की 12 वर्षीय बेटी लता किस्कू और सुदिन मुर्मू की 7 वर्षीय बेटी दीपिका मुर्मू की बीमारी के कारण मौत हो गई थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों बच्चियां पीलिया से ग्रसित थीं और समय पर उपचार न मिलने के कारण उनकी जान गई.
इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बरती है. स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लगातार निगरानी और इलाज की व्यवस्था जारी रखने का भरोसा दिलाया है.

यह भी पढ़ें: गांडेय के पंडरिया में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन में मनमानी का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की मांग

संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर