न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: गर्मी से जूझ रहे झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक झारखंड के अलग-अलग जिलों में बारिश होने के आसार हैं. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसको लेकर विभाग ने 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
आज का मौसम का हाल
आज की मौसम की बात करें तो राजधानी रांची में मौसम आज (12 जून) को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान हैं. और आंशिक बादल छा सकते हैं साथ ही मेघ गर्जन के साथ वर्षा भी हो सकती है.
मौसम रहेगा कूल-कूल
मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 16 जून तक झारखंड में बारिश के आसार है. साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलेंगी. कई जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम दर्जे की वर्षा भी होगी. जिससे अगले 5 दिनों तक मौसम कूल-कूल रहेगा.
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
अगले 5 दिनों तक 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया हैं. जिसमें रांची समेत कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, और साहिबगंज शामिल हैं. पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है.