Tuesday, Jun 17 2025 | Time 06:57 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में अब नहीं मिलेगी राहत, हीट वेव का कहर शुरू, जानें किन जिलों में बढ़ेगा खतरा

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अब नहीं मिलेगी राहत, हीट वेव का कहर शुरू, जानें किन जिलों में बढ़ेगा खतरा

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के लोगों के लिए अगले कुछ दिन बेहद कठिन होने वाले हैं. राज्य में भीषण गर्मी और हीट वेव का दौर शुरू हो चुका हैं. राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर, डाल्टनगंज, साहिबगंज और गोड्डा तक गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया हैं. कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और उमस ने भी हाल बेहाल कर दिया हैं.

 

मौसम विभाग का अलर्ट, राहत की कोई उम्मीद नहीं

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र पूरी तरह कमजोर पड़ चुका हैं. राज्य में कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है, जिससे साफ है कि बारिश की संभावना न के बराबर हैं. यानी फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही हैं.

 

हीट वेव का खतरा, दोपहर में बाहर न निकलें

मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया हैं. विशेष रूप से रांची, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, डाल्टनगंज, गोड्डा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया हैं. विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई हैं.

 

कहां तक पहुंचेगा तापमान?

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, डाल्टनगंज, साहिबगंज और गढ़वा जैसे जिलों में तापमान 39 से 41 डिग्री तक जा सकता हैं. इन इलाकों में लू चलने की भी संभावना हैं.

 

अधिक खबरें
गढ़वा में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान का भव्य आगाज, 15 दिन चलेगा विशेष कैंप
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:35 PM

गढ़वा जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की भव्य शुरुआत की गयी है. गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की है. रमकंडा प्रखंड के चेटे पंचायत में शुरू किये गये इस अभियान के तहत जिले के 15 प्रखंडों की 58 पंचायतों के 113 ग्रामों में विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे, जिनमें लोगों को जागरूक

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, UP से गिरफ्तार हुआ आरोपी
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 9:02 PM

1 करोड़ 53 लाख से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है. साइबर ठग आसिफ को यूपी पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर राशि को 5 से 10 गुणा करने का लालच देकर ठगी की गई. व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर व्यक्ति को जाल में फंसाया गया.

चान्हो और मांडर प्रखण्ड में 1 करोड़ 73 लाख की शेड निर्माण योजना का कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया शिलान्यास
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 8:41 PM

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में जर्जर हाट-बाजार भवनों की सूरत बदलने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. ग्रामीण हाट-बाजार को नया रूप देने के लिए शेड निर्माण की योजना तैयार की गई है. इसी कड़ी में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हो प्रखण्ड के टांगर कृषि हाट बाजार और मांडर प्रखण्ड के टांगर बसली हाट बाजार में शेड निर्माण योजना का शिलान्यास किया. दोनों बाजार में शेड निर्माण पर करीब 1 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च होंगे. जिसमें 2300 स्क्वायर फीट पर शेड का निर्माण, बाजार परिसर में सोलर लाइट सुविधा, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण के साथ शुद्ध पेय जल की व्यवस्था होगी.

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी पवन लोहरा को 20 साल की सजा
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:57 PM

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में दोषी करार पवन लोहरा को 20 साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर डेढ़ साल की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने ये सजा सुनाया है.

विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि मिल रही है: संजय सेठ
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 7:43 PM

रांची महानगर द्वारा आयोजित संकल्प सभा सुखदेव नगर मंडल एवं धुर्वा मंडल में आयोजित की गई. इस संकल्प सभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची के विधायक सीपी सिंह सम्मिलित हुए. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी को संकल्प दिलाया. संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रप्रथम के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए. आज भाजपा मुख्यालय में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने संबोधित किया.