Wednesday, Jul 2 2025 | Time 07:13 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: राज्य में गर्मी ने दी दस्तक, लेकिन फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

Jharkhand Weather Update: राज्य में गर्मी ने दी दस्तक, लेकिन फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: झारखंड में अब ठंड का असर कम होने लगा है. गर्मी ने दस्तक दें दी है.कल यानि रविवार को राजधानी रांची समेत पुरे राज्य में मौसम साफ रहा. आज राज्य के अधिकतम इलाकों में मौसम शुष्क (सूखा) रहने का अनुमान है. लेकिन एक बार फिर मौसम अपना मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 फरवरी से 23 फरवरी तक झारखंड में बारिश की संभावना है. इस  दौरान राजधानी रांची समेत आस-पास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. जिसके वजह से ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है. 






एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 फरवरी के बीच  एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड के उत्तरी भागों में देखने को मिल सकता है. इस बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना है. इस दौरान आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे. 


 


 

आज मौसम रहेगा साफ़

आज राज्य के मौसम में किसी भी तरह के बदलाव के आसार नहीं है. आज राज्य के अधिकतम इलाकों में मौसम शुष्क (सूखा) रहने का अनुमान है. राजधानी रांची में आज न्यूनतम 17 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान है





बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अधिकतम तापमान में भी आने वाले पांच दिनों में बढ़ोतरी की संभावना है. वहीं इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और  अधिकतम तापमान  31.0 डिग्री तक रहने की संभावना है. 

 


अधिक खबरें
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 10:25 PM

3 जुलाई को सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के संभावित गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा आगमन के मद्देनज़र जिले में विधि व्यवस्था, चाक-चौबंद एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर किये जा रहें आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा आगमन सदर प्रखंड के हूर मोड़ मैदान स्थल पर होगा, जहां से बहु प्रतीक्षित एनएच- 75 पर निर्मित बाईपास सड़क का उद्घाटन किया जाना है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजनों की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.

भोगनाडीह की घटना को लेकर भाजपा उतरी सड़क पर, फूंका हेमंत सोरेन का पुतला
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 10:09 PM

बीते 30 जून, हूल दिवस पर शहीद सिदो–कान्हो के जन्मस्थली भोगनाडीह में सिदो–कान्हो के परिजनों एवं ग्रामवासियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा पूजा करने से रोकने एवं उनपर लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में भाजपा की राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आज भाजपा, रांची महानगर जिला के द्वारा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में अल्बर्ट एक्का चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया. इससे पूर्व पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में हाथों में पार्टी का झंडा एवं हेमंत सोरेन का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जिला स्कूल मैदान से जुलूस के रूप ने अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे एवं भोगनाडीह की घटना के विरोध में घंटों प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.

समाज के लिए एक प्रेरणा हैं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिव्या सिंह, लगातार 10 वर्षों से रिम्स में दे रहीं हैं सेवा
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:54 PM

रिम्स की चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिव्या सिंह समाज के लिए एक प्रेरणा हैं. दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार 10 वर्षों से रिम्स में बतौर डॉक्टर सेवा दे रही हैं. व्हीलचेयर पर होने के बावजूद डॉ. दिव्या अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभा रही हैं.

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ली जानकारी
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:45 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को निदेश दिया कि इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करवाते हुए हुए उन्हें सूचित करें. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक्स में माध्यम से कहा कि झारखण्ड सरकार विमल लकड़ा जी के साथ पूरी तरह खड़ी है. उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.

देशभर में मनाया जा रहा डॉक्टर्स डे, बोले डॉक्टर- मरीजों की सेवा करना ही हमारा धर्म
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:36 PM

देशभर में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है. यह दिन डॉक्टरों के समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. कोरोना जैसी महामारी हो या रोजमर्रा की बीमारी, डॉक्टर हर मोर्चे पर डटे रहते हैं. इस मौके पर कई अनुभवी डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों की सेवा करना ही हमारा धर्म है. समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए डॉक्टर हर चुनौती का सामना करते हैं. उन्होंने कहा कि आज के दिन समाज को भी डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिए और उनके योगदान को याद रखना चाहिए.