Sunday, May 4 2025 | Time 00:05 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: मकर संक्रांति से राज्य में बढ़ेगी ठंड, राहत मिलने की नहीं है उम्मीद, जानें प्रमुख जिलों का तापमान

आखिर कैसे मिलेगी ठंड से राहत
Jharkhand Weather Update: मकर संक्रांति से राज्य में बढ़ेगी ठंड, राहत मिलने की नहीं है उम्मीद, जानें प्रमुख जिलों का तापमान

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के मौसम में मकर संक्रांति के दिन जबरदस्त बदलाव देखा जा सकता हैं. राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में इस समय सर्दी का असर बढ़ता जा रहा हैं. बीते 24 घंटे के दौरान, रांची में आंशिक बादल छाए रहे और धूप की कमी ने दिन में शिमला जैसी ठंड का अहसास करवा दिया. शाम होते-होते शीतलहर ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था. 

 


बर्फबारी का असर, शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी का असर राज्य में शीतलहर के रूप में महसूस किया जा रहा हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दो दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और ठंड का प्रकोप जारी रहेगा. ठंड से बचने के लिए आपको पूरी तरह से तैयार रहना होगा.

 

आज कैसा होगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन भी राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इसके कारण अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती हैं. धूप न निकलने के कारण सर्दी और बढ़ सकती हैं. वहीं शाम होते-होते शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा, जिससे ठंड की हालत खराब हो सकती हैं. न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना हैं.

 

झारखंड का तापमान

रांची समेत राज्य के कई जिलों का तापमान सामान्य से अधिक रहा हैं. रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था. वहीं गुमला में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा. 

 

कब मिलेगी ठंड से राहत?

18 जनवरी तक राज्य में आंशिक बादल छाए रह सकते है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती हैं. हालांकि 19 जनवरी से मौसम साफ़ हो सकता है और फिर ठंड का जोर बढ़ सकता हैं.

 

राज्य के प्रमुख जिलों का तापमान

रांची: 12.4 डिग्री

जमशेदपुर: 11.4 डिग्री

डाल्टनगंज: 14.3 डिग्री

बोकारो: 13.1 डिग्री 

गुमला: 9.9 डिग्री

चाईबासा: 10 डिग्री

देवघर: 13 डिग्री

गढ़वा: 13.7 डिग्री

 


 


 

 

 


अधिक खबरें
जमशेदपुर के MGM अस्पताल में हुई घटना का जायजा लेने रांची से रवाना हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 9:04 PM

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में हुई घटना का जायजा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रांची से जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके है. वह अस्पताल जाकर घटना की जानकारी देंगे. बता दें कि हर समय सुर्खियों में बने रहने वाला जमशेदपुर का एमजीएम अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है. यहां शनिवार को मेडिसिन वार्ड का छज्जा गिरने से चार मरीज मलबे के नीचे दब गए. रेस्क्यू टीम द्वारा दो मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है.

सुदेश महतो ने नाइजर में अपहृत श्रमिकों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, हस्तक्षेप करने का किया आग्रह
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 8:27 PM

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर अफ्रीका के नाइजर में एक आतंकी समूह द्वारा अपहृत झारखंडवासी 5 श्रमिकों की तत्काल और सुरक्षित रिहाई के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह किया है. इस पत्र के माध्यम से महतो ने इस संकट की गंभीरता की ओर गृह मंत्री का ध्यान आकर्षित किया है और कहा है कि झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर निवासी पांच श्रमिकों का नाइजर की राजधानी नियामे से 115 किमी दूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड नामक कंपनी के कार्य स्थल से 25 अप्रैल को अपहरण कर लिया गया है.

हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी संगम लोहरा को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 8:12 PM

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में 25 वर्षीय संदीप महतो की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी संगम लोहरा को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. हत्या का मामला जनवरी 2025 का है. पिठौरिया थाना क्षेत्र के संदीप महतो का रूदिया गांव की आरती मुंडा से 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग था. बाद में चतरा गांव निवासी संगम लोहरा से आरती का प्रेम संबंध हो गया था. संदीप महतो शादीशुदा था, लेकिन आरती के आने के बाद उसकी पत्नी उससे अलग हो गयी थी. वही आरोपी संगम लोहरा भी शादीशुदा है.

राज्य के विकास हेतु प्रतिबद्धता — मुख्यमंत्री से भेंट में विदेशी निवेश एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई सार्थक चर्चा: इरफान अंसारी
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 7:58 PM

राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को उनके सफल विदेश दौरे तथा झारखंड में विदेशी निवेश को आकर्षित करने हेतु किए जा रहे सार्थक प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं.

अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
मई 03, 2025 | 03 May 2025 | 7:47 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. झारखंड के सम्मानित अधिवक्ताओं एवं उनके आश्रितों के लिए आज राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर रही है. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी सम्मानित अधिवक्ताओं की चिंताओं को कम करने का सरकार ने कार्य किया है, आपके ऊपर स्वास्थ्य से सम्बंधित जिम्मेवारियों का जो बोझ था उसे हमारी सरकार ने अपने कंधों पर लेने का प्रयास किया है. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम ,खेलगांव, रांची में आयोजित राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत "अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस राज्य में देश का एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित हो, इसके लिए राज्य सरकार कार्य योजना बना रही है. जल्द ही हमलोग इस दिशा में सकारात्मक कार्य करते हुए आपके बीच एक बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी खड़ा करने का काम करेंगे.