Thursday, Jul 3 2025 | Time 15:14 Hrs(IST)
  • जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी शनिचरवा कच्छप को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज
  • जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी शनिचरवा कच्छप को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का बयान, कहा- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुरोध का सम्मान होना चाहिए था
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का बयान, कहा- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुरोध का सम्मान होना चाहिए था
  • मुख्यमंत्री का अनुरोध ठुकरा कर BJP ने झारखंड के आदिवासियों का अपमान किया: डॉ इरफान अंसारी
  • बिहार में नीतीश कुमार ने बढ़ाया अपना कुनबा, बहुजन लोकदल का पार्टी में विलय
  • बिहार में नीतीश कुमार ने बढ़ाया अपना कुनबा, बहुजन लोकदल का पार्टी में विलय
  • कोंग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा नहीं मिला रातू रोड फ्लाईओवर का निमंत्रण
  • सरसडंगाल एसबीआई के पूर्व शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, फर्जीवाड़ा का आरोप
  • अनाया बांगर का जेंडर ट्रांजिशन! पिता संजय बांगर की बेटी ने सर्जरी के सफर में बयां की अपनी तकलीफ
  • राजधानी रांची के कडरू में ट्रक और कार के बीच भीषण भिडंत
  • झामुमो नेता मनोज पांडे ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गडकरी को पत्र लिखकर उद्घाटन की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया
  • 15वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का खेल मंत्री ने किया शुभारंभ
  • बेतिया के नारायण नर्सिंग होम में महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा
  • राज्यपाल संतोष गंगवार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे
झारखंड


Jharkhand Weather Update: इस बार 31 दिसंबर का जश्न मनाए बढ़ती ठंड के साथ, फिर छाएगा शीतलहर का कहर

इन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
Jharkhand Weather Update: इस बार 31 दिसंबर का जश्न मनाए बढ़ती ठंड के साथ, फिर छाएगा शीतलहर का कहर

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में 31 दिसंबर का स्वागत ठंड के साथ होगा. जहां एक ओर लोग नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने सर्दी का अलर्ट जारी किया हैं. राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज से शीतलहर का असर बढ़ने वाला हैं. इस बार ठंड का तेवर कुछ ज्यादा ही सख्त रहने वाला है, जिससे 2025 के पहले दिन का स्वागत ठिठुरते हुए किया जाएगा.

 

ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के कारण झारखंड में ठंड बढ़ेगी. मौसम के साफ होने के बाद पूरे राज्य में शीतलहर का असर तेजी से बढ़ने की संभावना है, खासकर 31 दिसंबर के दिन. इस दिन घने कुहासे और तेज ठंडी हवाएं लोगों को सर्दी का एहसास दिलाएंगे. खासकर शाम होते ही यह असर और अधिक महसूस किया जाएगा.

 

इन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार यानी आज झारखंड के 15 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया हैं. इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, दुमका, देवघर, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा और संताल क्षेत्र के जिले शामिल हो. यहां के लोग ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का सामने करेंगे, जिससे सड़क पर ठीक से दिख सके. 

 


शीतलहर और राहत की कोई उम्मीद नहीं

रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह और अन्य शहरों में तापमान में गिरावट आएगी. रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता हैं. आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो जाती हैं. यहीं नहीं उत्तर पश्चिमी भारत में बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड के तापमान में और गिरावट आएगी. अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का सामना करना पड़ेगा.

 

झारखंडवासियों को जश्न मनाने से पहले करनी होगी तैयारी

साल 2025 का स्वागत ठंड और शीतलहर के बीच किया जाएगा. इसलिए जो लोग बाहर खुले स्थानों पर नए साल का जश्न मनाने की सोच रहे है, वे ठंड से बचाव के लिए पूरी तैयारी कर लें. 

 


अधिक खबरें
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का बयान, कहा- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुरोध का सम्मान होना चाहिए था
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 2:59 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुरोध का सम्मान होना चाहिए था. सौगात पर कोई बहस नहीं है, मगर इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रहे होते तो नितिन गडकरी की इज्जत और बढ़ जाती. उनका ग्रेस और बढ़ जाता. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाड़ा की भीड़ से उद्घाटन हो रहा है. मोदी जी ने स्टेट और सेंट्रल के बीच के रिश्ते को बचने नहीं दिया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. जब मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं, तो ऐसे में हम लोग कैसे कार्यक्रम में जाएंगे.

खूंटी मनरेगा घोटाला: IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के डिसचार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 2:03 PM

खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के डिसचार्ज पिटीशन पर सुनवाई हुई. ईडी ने जवाब दाखिल किया हैं. सुनवाई पीएमएलए की विशेष कोर्ट में की गई हैं. ईडी के चार्जशीटेड आरोपी अभिषेक झा पर आरोप गठन होना हैं. इससे पूर्व खुद पर लगे आरोप को मुक्त कराने के लिए कोर्ट से गुहार लगाया हैं.

झामुमो नेता मनोज पांडे ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गडकरी को पत्र लिखकर उद्घाटन की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 1:38 PM

रांची में रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनोज पांडे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिखे गए उस पत्र की पुष्टि की जिसमें मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उद्घाटन की तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया था.

शराब घोटाला मामला: प्रिज्म होलीग्राफी का एमडी विधु गुप्ता को ACB की विशेष कोर्ट में किया जा रहा पेश
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 1:18 PM

शराब घोटाला मामले में मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी सिक्यूरिटी फिल्म्स pvt Ltd के प्रबंधक निदेशक विधु गुप्ता को कोर्ट लाया गया हैं. उन्हे एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश किया जा रहा हैं.

आज रांचीवासियों को मिलेगी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 8:23 AM

लंबे समय के इंतेजार के बार रांचीवासियों को आज, 3 जुलाई को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज इसका उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन को लेकर पंडरा स्थित ओटीसी ग्राउंड में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई