झारखंडPosted at: मई 12, 2025 झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे पहुंचे राज हॉस्पिटल, घायल जवान का लिया हाल-चाल
मुख्यमंत्री के चॉपर से घायल जवान को रांची लाया गया
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे राज हॉस्पिटल पहुंचे हैं. वह घायल जवान से मामले की जानकारी ले रहे है. वहीं, घायल जवान के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं. पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चॉपर से घायल जवान को रांची लाया गया है. इसके लिए पुलिस मेंस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ऐसी मदद से जवानों का हौसला बुलंद रहता है. झारखंड जगुआर के घायल जवान की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया.