झारखंड » रांचीPosted at: अगस्त 31, 2025 झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय के बाहर कल प्रदर्शन, पीएम मोदी की माता के खिलाफ अपशब्दों का होगा विरोध
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कल झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा के द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा. दरअसल बिहार में हो रहे वोट अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के लिए अपशब्द कहे जाने का विरोध महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा जताया जाएगा. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि कल सैकड़ो की संख्या में महिलाएं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगी.
यह भी पढ़े: ओडिशा में बंगाल के 8 मजदूरों को ‘मवेशी चोर’ कहकर भीड़ ने पीटा, अब्दुल ने पुलिस पर लगाया संगीन आरोप