Sunday, May 4 2025 | Time 15:23 Hrs(IST)
  • Obesity in children: आप भी रहते हैं बच्चों के मोटापे से परेशान? अपनाएं ये ट्रिक मिलेगा लाभ
  • Obesity in children: आप भी रहते हैं बच्चों के मोटापे से परेशान? अपनाएं ये ट्रिक मिलेगा लाभ
  • कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली के सफल आयोजन को लेकर कांग्रेस क्राउड मैनेजमेंट की बैठक
  • रांची में नशाखुरानी का मामला आया सामने, बस से सफर कर रहे व्यापारी से पौने 3 लाख की लूट
  • घाघरा कुआं में गिरने से 90 साल की वृद्धा की हुई मौत
  • NEET-UG 2025 की परीक्षा आज, चाईबासा में 2 परीक्षा केंद्र बने, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा
  • राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की मासिक रेल परीक्षा स्थगित, अब सिर्फ CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में होगी परीक्षा
  • छपरा के एकमा-मांझी मुख्य सड़क पर गिरा पीपल का विशाल पेड़, रातभर बाधित रहा आवागमन
  • लातेहार के चंदवा में नक्सलियों ने मचाया उत्पाद, CMPDI की कोयला खदान साइट पर छह वाहन और दो मशीनों को किया आग के हवाले
  • बरसोल थाना क्षेत्र में विद्युत चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 7 लोगों पर मामला दर्ज, भारी जुर्माना
  • रांची: कांके जमीन घोटाला से जुड़ा मामला, होटवार जेल में बंद प्रवीण जायसवाल से ED ने की पूछताछ
  • BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने MGM घटना पर जताया दुख, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का बिहार में ऐतिहासिक आगाज़
  • NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा आज, एक गलती ही पड़ सकती है भारी, जानें परीक्षा का समय, ड्रेस कोड, पैटर्न और जरुरी दिशा-निर्देश
  • गर्मी से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये 7 ठंडक देने वाले फूड्स, जानें लू से बचने के टिप्स और ट्रिक्स
झारखंड


झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने की पहली सूची जारी, 21 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने की पहली सूची जारी, 21 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया हैं. पार्टी ने झारखंड सरकार के कई मौजूदा मंत्रियों और विधायकों को फिर से मौका दिया हैं. डॉ. रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, बन्ना गुप्ता और दीपिका पांडे सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को दोबारा से टिकट मिला हैं. 

 

रामेश्वर उरांव लोहरदगा, बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम, दीपिका पांडे सिंह महागामा और इरफान अंसारी जामताड़ा से उम्मीदवार होंगे. इसके अलावा बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, अम्बा प्रसाद साहू, ममता देवी और कई अन्य प्रमुख नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया गया हैं.

 

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची:

 

जामताड़ा- इरफान अंसारी  

जरमुंडी- बादल पत्रलेख  

पोड़ैयाहाट- प्रदीप यादव  

महागामा- दीपिका पांडेय सिंह  

बड़कागांव- अंबा प्रसाद  

रामगढ़- ममता देवी  

मांडू- जय प्रकाश पटेल  

हजारीबाग- मुन्ना सिंह  

बेरमो- कुमार जय मंगल  

झरिया- पूर्णिमा नीरज सिंह  

बाघमारा- जलेश्वर महतो  

पूर्वी सिंहभूम- अजय कुमार  

पश्चिमी सिंहभूम- बन्ना गुप्ता  

जगन्नाथपुर- सोना राम सिंकू  

खिजरी- राजेश कच्चाप  

हटिया- अजय नाथ शाहदेव  

मंदार- शिल्पी नेहा तिर्की  

सिमडेगा- भूषण बारा  

कोलेबिरा- नमन विक्सल कोंगाड़ी  

लोहरदगा- रामेश्वर उरांव  

मनिका- रामचंद्र सिंह  

 

धनबाद, बोकारो और पाकुड़ सीटों पर सस्पेंस बरकरार 

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है लेकिन धनबाद, बोकारो, और पाकुड़ जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर अभी सस्पेंस बना हुआ हैं. इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान पार्टी की दूसरी सूची में किया जा सकता हैं.

 


 

 
अधिक खबरें
रांची में नशाखुरानी का मामला आया सामने, बस से सफर कर रहे व्यापारी से पौने 3 लाख की लूट
मई 04, 2025 | 04 May 2025 | 1:19 PM

राजधानी रांची में एक बार फिर नशाखुरानी का मामला सामने आया हैं. जहां खादगढ़ा बस स्टैंड पर पटना से आ रहे एक व्यापारी को नशा खिलाकर लूट लिया गया. जानकारी के अनुसार, चंद्रलोक बस से सफर कर रहे व्यक्ति को अपराधियों ने पहली दोस्ती का झांसा दिया और फिर नशा देककर पौने तीन लाख रूपए नकद, एक घड़ी और सोने की चेन लूट ली. घटना के वक्त पीड़ित रांची के खादगढ़ा बस पर बेसुध हालत में मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की मासिक रेल परीक्षा स्थगित, अब सिर्फ CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में होगी परीक्षा
मई 04, 2025 | 04 May 2025 | 12:41 PM

5 और 6 मई को आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की मासिक रेल परीक्षा को लेकर राज्य शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया हैं. मिली जानकारी के अनुसार, यह परीक्षा राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में स्थगित कर दी गई हैं. अब यह परीक्षा सिर्फ सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित की जाएगी.

बरसोल थाना क्षेत्र में विद्युत चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 7 लोगों पर मामला दर्ज, भारी जुर्माना
मई 04, 2025 | 04 May 2025 | 12:06 PM

विद्युत चोरी रोकने के लिए बहरागोेड़ा में विद्युत सहायक अभियंता अमीर हमजा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. यह अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें जगन्नाथपुर पावर हाउस के अलकेंडू कुईला, लक्मी कांत महाकुड़, तापस कु मंडल समेत कई विद्युत अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया. इस दौरान 7 लोगों को अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया. जिन पर भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135/138 के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही, भारी क्षतिपूर्ति शुल्क भी वसूला गया है.

रांची: कांके जमीन घोटाला से जुड़ा मामला, होटवार जेल में बंद प्रवीण जायसवाल से ED ने की पूछताछ
मई 04, 2025 | 04 May 2025 | 11:46 AM

राजधानी रांची के बहुचर्चित कांके जमीन घोटाले में एक बार फिर हलचल तेज हो गई हैं. इस मामले में होटवार जेल में बंद आरोपी प्रवीण जायसवाल से ED की टीम ने गहन पूछताछ की हैं. पूछताछ के दौरान प्रवीण जायसवाल ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए ईडी और पुलिस पर जबरन स्वीकारोक्ति बयान लेने का गंभीर आरोप लगाया हैं.

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने MGM घटना पर जताया दुख, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट
मई 04, 2025 | 04 May 2025 | 11:32 AM

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर स्थित MGM अस्पताल का एक हिस्सा गिरने के कारण कुछ लोगों के हताहत होने की घटना पर दुख व्यक्त किया.