Saturday, Jul 12 2025 | Time 19:33 Hrs(IST)
  • मानव तस्करी का पर्दाफाश, तीन तस्कर गिरफ्तार, नौ युवतियों को किया गया रेस्क्यू
  • मानव तस्करी का पर्दाफाश, तीन तस्कर गिरफ्तार, नौ युवतियों को किया गया रेस्क्यू
  • आयकर विभाग द्वारा रांची में आयोजित “टैक्सपेयर्स हब” के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पद्मश्री अशोक भगत
  • आयकर विभाग द्वारा रांची में आयोजित “टैक्सपेयर्स हब” के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पद्मश्री अशोक भगत
  • मंत्री हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न, मंत्री संजय यादव दी जानकारी
  • मंत्री हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न, मंत्री संजय यादव दी जानकारी
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने राज्यपाल से की मुलाकात, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने राज्यपाल से की मुलाकात, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
  • अजब गजब: झारखंड में 802 बोतल शराब गटक गए चूहे, ढक्कन कुतर और पुंछ से चाट गए !
  • अजब गजब: झारखंड में 802 बोतल शराब गटक गए चूहे, ढक्कन कुतर और पुंछ से चाट गए !
  • रांची के IAS क्लब में चोरी की घटना का खुलासा, चार चोर और एक कबाड़ी वाला गिरफ्तार
  • रांची के IAS क्लब में चोरी की घटना का खुलासा, चार चोर और एक कबाड़ी वाला गिरफ्तार
  • चान्हो प्रखंड कार्यालय परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 280 छात्र सम्मानित
  • चान्हो प्रखंड कार्यालय परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 280 छात्र सम्मानित
  • BAU द्वारा कांके के चामगुरू गांव में राष्ट्रीय बकरी दिवस का आयोजन, 71 किसानों की कुल 593 बकरियों का हुआ टीकाकरण
झारखंड


गांडेय के मरगोडीह गांव में झारखंड आंदोलनकारी धनेश्वर मंडल की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई

मंत्री सुदीव्य कुमार समारोह में हुए शामिल
गांडेय के मरगोडीह गांव में झारखंड आंदोलनकारी धनेश्वर मंडल की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 


गांडेय डेस्क/डेस्क:  गांडेय प्रखंड अंतर्गत दासडीह पंचायत के मरगोडीह गांव स्थित स्व. धनेश्वर मंडल समाधि स्थल पर बुधवार को उनकी 7वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का आयोजन समाधि स्थल समिति एवं झामुमो प्रखंड कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और राज्यसभा सांसद डा. सरफराज अहमद उपस्थित हुए. मुख्य अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी नृत्य और ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया.


समारोह की शुरुआत स्व. धनेश्वर मंडल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. उनकी पत्नी रोहिणी देवी, पुत्र दिलीप मंडल, पुत्रवधु संजू देवी, पुत्र राजेन्द्र मंडल, बहन अनिता देवी और दामाद नीरज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया. इसके पश्चात अतिथियों व झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.


गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया.


नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने संबोधन में कहा, “झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है. गिरिडीह जिले में झामुमो आंदोलन के दो केन्द्र रहे—मरगोडीह के धनेश्वर मंडल और झंलकडीहा के सालखन सोरेन. धनेश्वर मंडल जन नेता थे, वे हमेशा कार्यकर्ताओं में जोश भरते थे.”


राज्यसभा सांसद डा. सरफराज अहमद ने कहा, “धनेश्वर मंडल गरीबों की आवाज थे. उन्होंने हमेशा हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी.”


झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, “वे अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा थे, आंदोलन में उनका तेवर हमेशा अलग होता था.”


इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी ध्रुवदेव पंडित, वैजनाथ राणा, भागवत सिंह, हलधर राय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.


कार्यक्रम का संचालन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, सचिव मो. शब्बीर एवं पूर्व सचिव भैरव प्रसाद वर्मा ने किया.


कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री, राज्यसभा सांसद, जिलाध्यक्ष समेत अन्य अतिथियों ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए लगभग 20 झारखंड आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.


साथ ही दिशोम गुरु के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई.


समारोह में पहुंचे ग्रामीणों के बीच पौध वितरण भी किया गया.


इस मौके पर समिति अध्यक्ष हाजी उस्मान, सचिव राजू मंडल, हरि मंडल, जितेन्द्र मंडल, अरुण पाठक, पिंटू यादव, जय प्रकाश पंडित, प्रमोद राम, नवीन वर्मा, अशोक सोरेन सहित गांडेय, गिरिडीह व मुफस्सिल क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


यह भी पढ़ें:  गढ़वा में झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की 9 सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल

अधिक खबरें
जिला परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिप बोर्ड की बैठक संपन्न, लिये गये कई निर्णय
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 7:24 PM

जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त सभागार में जिला परिषद बोर्ड की बैठक हुई.बैठक में मार्च माह में आयोजित बोर्ड की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुपालन की समीक्षा की गयी साथ ही विभागवार समीक्षा के दौरान राजस्व संग्रहण एवं जनहित के कई एजेंडों पर निर्णय लिये गये.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में संकुल स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 7:17 PM

सरस्वती विद्या मंदिर गुमला में विद्या विकास समिति झारखंड के योजनानुसार संकुल स्तरीय कक्षा दशम एवं द्वादश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया बहनों को मेधावी छात्र सम्मान से सम्मानित किया गया. चेहरे पर खुशी और आंखों में आत्मविश्वास लिए जब भैया बहनों ने पुरस्कार ग्रहण किया तो सभागार तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस सम्मान समारोह में

मानव तस्करी का पर्दाफाश, तीन तस्कर गिरफ्तार, नौ युवतियों को किया गया रेस्क्यू
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 7:13 PM

रांची में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान श्रुति देवी, कुंदन कुमार और रणधीर करमाली के रूप में की गई है. RPF की टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए रांची रेलवे स्टेशन से नौ युवतियों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया. युवतियां झारखंड के रामगढ़, बोकारो और गढ़वा जिलों की रहने वाली हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन युवतियों को नौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले जाया जा रहा था.

ग्राम सभा  सशक्तीकरण व लंबित पेसा कानून  को लागू करने को लेकर कोल्हान में हुई बैठक
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 7:06 PM

ग्राम सभा सशक्तीकरण व लंबित पेसा कानून को लागू करने समेत जलवायु में परिवर्तन व उसके असर को लेकर बड़ा सिकदी स्थित पर्यावरण चेतना केंद्र में कोल्हान स्तरीय सभा फेडरेशन की बैठक हुई. इधर बैठक में निर्णय लिया गया कि मामले के समाधान की लेकर पोटका विद्यायक संजीव सरदार समेत राज्य स्तरीय कमिटी को इस बैठक में लिए गए

बहरागोड़ा के कुमारडूबी पंचायत भवन का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 6:56 PM

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कुमारडूबी पंचायत भवन का शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पंचायत कार्यालय की समग्र व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया. बीडीओ ने पंचायत परिसर में साफ-सफाई, बिजली-पानी की उपलब्धता, जेनरेटर की स्थिति