Tuesday, Jul 15 2025 | Time 16:23 Hrs(IST)
  • मंईया सम्मान योजना को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक
  • वंदे भारत एक्सप्रेस के चपेट में आने से एक महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
  • गढ़वा डीसी दिनेश कुमार यादव ने PC & PNDT अधिनियम और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर जिला सलाहकार समिति के साथ की बैठक
  • बहरागोड़ा में भाई-बहन को जहरीले सांप ने काटा, बड़े भाई की इलाज के दौरान हुई मौत, बहन की हालत स्थिर
  • सोनाहातु सालबन्दा गांव में एकमात्र आशियाना ढहा, राजकुमार मुण्डा के परिवार में मचा कोहराम
  • Shubhanshu Returns to Earth: अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन से वापस धरती लौटे शुभांशु शुक्ला, कैलिफोर्निया तट के पास की सुरक्षित लैंडिंग
  • Shubhanshu Returns to Earth: अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन से वापस धरती लौटे शुभांशु शुक्ला, कैलिफोर्निया तट के पास की सुरक्षित लैंडिंग
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंगाराम हॉस्पिटल में इलाजरत शिबू सोरेन का जाना हालचाल, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंगाराम हॉस्पिटल में इलाजरत शिबू सोरेन का जाना हालचाल, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
  • लातेहार: 5 लाख के इनामी उग्रवादी लवलेश गंझू ने किया सरेडर
  • AI से मजबूत होगा अमेरिका का डिफेंस सिस्टम: OpenAI, Google समेत 4 दिग्गज कंपनियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • AI से मजबूत होगा अमेरिका का डिफेंस सिस्टम: OpenAI, Google समेत 4 दिग्गज कंपनियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • सरकारी कर्मियों के बीच डीसी मंजू नाथ भजन्त्री ने किया स्वास्थ्य कार्ड का वितरण
  • पश्चिमी सिंहभूम में चचेरे भाई की धारदार हथियार से वार युवक ने की हत्या
  • स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे लोग: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जानिए क्यों कही गई ये बात
देश-विदेश


IPL 2025: नीलामी के बाद किस टीम का पलड़ा हुआ भारी, देखें सभी 10 टीमों के फुल स्क्वॉड के नाम

IPL 2025: नीलामी के बाद किस टीम का पलड़ा हुआ भारी, देखें सभी 10 टीमों के फुल स्क्वॉड के नाम

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए दो दिवसीय Mega Auction को 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में समाप्त किया गया हैं. इस दौरान 10 टीमों ने कुल 182 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ₹639.15 करोड़ खर्च किए लेकिन चर्चा का केंद्र बने वो तीन खिलाड़ी, जिन पर ऐसी बोलियां लगीं कि IPL इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूट गए.  

 

यह तीन खिलाड़ी रहे चर्चा का केंद्र

इस बार नीलामी में विकेटकीपर ऋषभ पंत, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर छाए रहे. ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ₹27 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाकर पंत को अपने खेमे में शामिल किया और वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. श्रेयस को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ₹21 करोड़ में खरीदा और वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ₹23.75 करोड़ में खरीद वापस अपने साथ जोड़ा हैं. 

 

5 टीमों को अभी भी कप्तान की तलाश

दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अभी भी अपने कप्तान की खोज हैं. कप्तान की घोषणा जल्द होने की उम्मीद हैं.  

 

फैंस को बड़ी उम्मीदें  

IPL 2025 न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी काफी रोमांच होगा. हर टीम का स्क्वॉड ऐसा दिखता है कि कोई भी मुकाबला किसी भी दिशा में जा सकता हैं.  

 

IPL 2025 के लिए सभी 10 स्क्वॉड

 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), रवींद्र जडेजा (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़) और महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, सैम करन, दीपक हुड्डा, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ.

 

मुंबई इंडियंस (MI)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़) और तिलक वर्मा (8 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, रॉबिन मिंज, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, विल जैक्स, कृष्णन श्रीजीत, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, राज अंगद बावा, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर.

 

गुजरात टाइटन्स (GT)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- राशिद खान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.5 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़) और राहुल तेवतिया (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- कगिसो रबाडा, जोस बटलर, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, मोहम्मद सिराज, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, कुमार कुशाग्र, गेराल्ड कोएट्जी, अरशद खान, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, ईशांत शर्मा, गुरनूर बरार, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जनत.

 

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), ट्रेविस हेड (14 करोड़) और नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, ईशान किशन, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, एडम जाम्पा, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी.

 

राजस्थान रॉयल्स (RR)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), ध्रुव जुरेल  (14 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), शिमरॉन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा  (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसारंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, महीष तीक्ष्णा, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा.

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, फिल साल्ट, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, टिम डेविड, जैकब बेथेल, लुंगी एनगिडी, देवदत्त पडिक्कल, अभिनंदन सिंह, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी.

 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), आयुष बदोनी (4 करोड़) और मोहसिन खान (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, डेविड मिलर, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, शाहबाज अहमद, राजवर्धन हंगरगेकर, मैथ्यू ब्रीट्जके, अर्शिन कुलकर्णी.

 

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- अक्षर पटेल (16.50 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़) और अभिषेक पोरेल (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- केएल राहुल, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस,समीर रिजवी,  मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मानवंत कुमार, विप्रज निगम,  त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- सुनील नरेन  (12 करोड़), रिंकू सिंह (13 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़) और रमनदीप सिंह (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डिकॉक, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक.

 

पंजाब किंग्स (PBKS)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- शशांक सिंह (5.5 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहाल वढेरा, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, मार्को जानसेन, जोश इंग्लिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, एरॉन हार्डी, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे.

 


 

 

 
अधिक खबरें
AI से मजबूत होगा अमेरिका का डिफेंस सिस्टम: OpenAI, Google समेत 4 दिग्गज कंपनियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 2:38 PM

अमेरिका ने अपने डिफेंस सिस्टम को भविष्य की लड़ाइयों के लिए और अधिक स्मार्ट और एडवांस बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (Department of Defense - DoD) ने चार दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों

स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे लोग: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जानिए क्यों कही गई ये बात
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 1:58 PM

सुप्रीम कौर्ट ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली हेट स्पीच मामले में गंभीर चिंता जताई है. इस केस में वजाहत खान द्वारा दर्ज एफआईआर (FIR)को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों के बर्ताव पर भी टिप्पणी की.

समंदर में लैंडिंग और फिर 7 दिन का आइसोलेशन.. इस तरह शुभांशु शुक्ला की होगी धरती पर वापसी, जानिए पूरा प्लान
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 12:42 PM

15 जुलाई 2025 की दोपहर एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रहा है, जब स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान और एक्सिओम मिशन 4(Ax-4)का दलम पृथ्वी पर लौटेगा. यह मिशन 14 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अलग हुआ था और अब अमेरिका के सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में लैंडिंग की तैयारी में हैं.

Chaos On SpiceJet Flight: फ्लाइट के कॉकपिट में दो यात्रियों ने जबरन की घुसने की कोशिश, मचा हड़कंप
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:02 AM

स्पाइसजेट की दिल्ली में मुंबई जा रही विमान में दो यात्रियों ने जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश की. यह घटना 14 जुलाई 2025 को हुई. पायलट ने विमान को तुरंत रोककर वापस गेट पर लाने का फैसला किया.

5 करोड़ या फिर मेरे साथ हनीमून? इंटरनेट पर वायरल हुआ लड़की का अनोखा सवाल..
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:21 AM

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं. कभी अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते है तो कभी अजीबोगरीब सवालों से सुर्खियों बटोरते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की लोगों से बेहद अटपटा सवाल कर रही हैं.