Tuesday, Jul 15 2025 | Time 06:57 Hrs(IST)
राजनीति


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास में INDIA ब्लॉक की बैठक, चंपाई व कल्पना सोरेन भी पहुंचे

बैठक में शामिल हो रहे हैं देश के कई बड़े नेता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास में INDIA ब्लॉक की बैठक, चंपाई व कल्पना सोरेन भी पहुंचे

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः लोकसभा चुनाव के मतगणना पूरी होने के बाद दोनों गठबंधन अपनी-अपनी सरकार बनाने को लेकर प्रयासरत है. इंडी गठबंधन की बैठक शुरु हो चुकी है. बता दें कि इंडी गठबंधन की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास में बुलाई गई है. इस बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव सहित गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं. वहीं बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंची हैं. 


 

ये नेता हुए बैठक में शामिल 

 



  1. मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस)

  2. सोनिया गांधी (कांग्रेस)

  3. राहुल गांधी (कांग्रेस)

  4. के.सी. वेणुगोपाल (कांग्रेस)

  5. शरद पवार (एनसीपी-SCP)

  6. सुप्रिया सुले (एनसीपी-SCP)

  7. चंपई सोरेन (जेएमएम)

  8. कल्पना सोरेन (जेएमएम)

  9. एम.के. स्टालिन (डीएमके)

  10. टी.आर. बालू (डीएमके)

  11. अखिलेश यादव (सपा)

  12. रामगोपाल यादव (सपा)

  13. प्रियंका गांधी वाड्रा (कांग्रेस)

  14. अभिषेक बनर्जी (TMC)

  15. अरविंद सावंत (शिव सेना- UBT)

  16. तेजस्वी यादव (आरजेडी)

  17. संजय यादव (आरजेडी)

  18. सीताराम येचुरी (सीपीआई -एम)

  19. संजय राउत (शिव सेना- UBT)

  20. डी. राजा (सीपीआई)

  21. संजय सिंह (आप)

  22. राघव चड्ढा (आप)

  23. दीपांकर भट्टाचार्य (सीपीआई-एमएल)

  24. उमर अब्दुल्ला (जेकेएनसी)

  25. सैय्यद सादिक अली शिहाब थंगल (आईयूएमएल)

  26. पी. के. कुन्हालीकुट्टी (आईयूएमएल)

  27. जोस के मणि केसी (एम)

  28. थिरु थोल. थिरुमावलवन (वीसीके)

  29. एन.के. प्रेमचंद्रन (आरएसपी)

  30. डॉ. एम.एच. जवाहरुल्लाह (एमएमके)

  31. जी. देवराजन (एआईएफबी)

  32. थिरु ई.आर. ईश्वरन (केएमडीके)

  33. डी. रविकुमार (वीसीके)


बैठक के बाद बोले CM चंपाई 


बैठक के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद, आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर, इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुआ. इन चुनावों में हमारा गठबंधन जनता को वास्तविक मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी आदि से जोड़ने में सफल रहा. उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार एनडीए ने पीएम मोदी के नाम पर यह चुनाव लड़ा, उसके बाद जनता ने "400 पार" की जगह भाजपा को बहुमत से दूर रख कर, स्पष्ट तौर पर उन्हें नकार दिया है. यह जनादेश उनके खिलाफ है और यह उनके लिए नैतिक हार है. सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि इंडिया गठबंधन की इस बैठक के दौरान आगे की रणनीति एवं संभावित सहयोगियों पर चर्चा हुई. भारतीय लोकतंत्र एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की इस मुहिम में जनता के सहयोग के लिए हम सभी आभार व्यक्त करते हैं.



अधिक खबरें
दिन में शांति की बात, रात में बमबारी! पुतिन पर ट्रंप का फूटा गुस्सा
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 11:44 AM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति के बीच गरमा-गरमी का माहौल देखा जा सकता हैं. ट्रंप ने हाल ही में अपने एक बयान में पुतिन के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया. डोनाल्ड ट्रंप फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने गए हुए थे, वहां से लौटने के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की.

आज राहुल गांधी की अगुवाई में झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत सभी सांसद और विधायक रहेंगे मौजूद
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 11:44 AM

आज कांग्रेस आलाकमान और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली में झारखंड सरकार के कांग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक करने जा रहे हैं. यह बैठक आज शाम चार बजे शुरू होगी और इसमें संगठन, सरकार और भविष्य की रणनीति को लेकर अहम मंथन होगा. बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी समेत सभी सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे.

Maiya Samman Yojana: महिलाओं के खाते में खटाखट आई मंईयां सम्मान योजना की राशि, रांची जिला में 3.25 लाख लाभुकों को मिला लाभ!
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 10:34 PM

रांची जिला में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह की सम्मान राशि 2500 रुपये लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है! प्रथम चरण में 3,25,051 लाभुकों को 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 रुपये का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है. इसको लेकर रांची डीसी के तरफ से जानकारी दे दी गई है.

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हार्ट सर्जरी सफल, मेदांता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 8:00 PM

झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार मंत्री अंसारी की हालत स्थिर है और वह फिलहाल दिल्ली में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. डॉक्टरों की सलाह और अंतिम मेडिकल जांच के बाद ही उनके झारखंड लौटने की संभावना है.

मंत्री हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न, मंत्री संजय यादव दी जानकारी
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 6:47 PM

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई. झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी.